आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब ने छोटानागपुर की टीम को हराया

जमशेदपुर. आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में छोटानागपुर फुटबॉल क्लब को 2-0 से मात दी.
जमशेदपुर. आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब की टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में छोटानागपुर फुटबॉल क्लब को 2-0 से मात दी. 13वें मिनट में सोनाराम बानरा ने गोल करते हुए आदिवासी ऋतुई क्लब को पहली बढ़त दिलायी. 56वें मिनट में पिंटू मूर्मू के गोल की मदद से आदिवासी ऋतुई की टीम ने मुकाबले में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. वहीं, स्माइल क्लब कुतीमाकली और झारखंड ब्यार के बीच टिनप्लेट मैदान में खेले गये ए डिवीजन ग्रुप-बी का मुकाबला गोल रहित ड्रॉ रहा. बुधवार को टिनप्लेट और आर्मरी मैदान में ए डिवीजन लीग के दो मैच खेले जायेंगे. यह दोनों मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




