आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब ने अरुणा समिति को हराया

जमशेदपुर. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में अरुणा समिति को 4-0 से मात
जमशेदपुर. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में अरुणा समिति को 4-0 से मात दी. आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग की ओर से दिलीप सिंह (50वें व 82वें) ने दो, जितेंद्र मुर्मू (53वें) व अमित हेंब्रम (56वें) ने एक-एक गोल किया. अरुणा समिति के जीते मुखी, प्रियांशु व बिट्टू सिंह को रेफरी ने चेतवानी दी. आदिवासी ग्रीन के सुनाराम बेसरा को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया. शुक्रवार को जंगल टाईगर और सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब के बीच सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में मैच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




