Jamshedpur News : बिष्टुपुर : साक्ष्य के अभाव में 14 साल बाद चोरी मामले का आरोपी बरी

Updated at : 07 Mar 2025 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : बिष्टुपुर : साक्ष्य के अभाव में 14 साल बाद चोरी मामले का आरोपी बरी

Jamshedpur News : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दर्ज 14 साल पुराने चोरी और बरामदगी के मामले में एडीजे-4 कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी अरविंद्र श्रीवास्तव को गुरुवार को बरी कर दिया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दर्ज 14 साल पुराने चोरी और बरामदगी के मामले में एडीजे-4 कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आरोपी अरविंद्र श्रीवास्तव को गुरुवार को बरी कर दिया. हालांकि, अरविंद्र श्रीवास्तव वर्तमान में जेल में बंद हैं. मामले की शुरुआत पांच फरवरी 2011 को हुई थी, जब बिष्टुपुर थाना में चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

पुलिस ने मामले की जांच कर 31 मार्च 2011 को अरविंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी. मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा. कोर्ट में गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजी प्रमाण भी आरोपों को साबित नहीं कर सके. इसी आधार पर एडीजे-4 की अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola