विजन एपेक्स ने जेएफसी यूथ को हराया

जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में सोमवार जमशेदपुर फुटबॉल क्लब यूथ और विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब के बीच जेएसए ए डिवीजन ग्रुप-ए का मैच खेला गया.
जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में सोमवार जमशेदपुर फुटबॉल क्लब यूथ और विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब के बीच जेएसए ए डिवीजन ग्रुप-ए का मैच खेला गया. इस मैच में विजन एपेक्स की टीम 2-0 से विजयी रही. मैच के तीसरे ही मैच में विजन एपेक्स की टीम ने सूरज सुमन हेंब्रम की गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली. 48वें मिनट में प्रदीप सोरेन ने एक बेहतरीन गोल करते हुए विजन एपेक्स की बढ़त दोगुनी करद दी. इसके बाद जेएफसी की टीम ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन वह विफल रही. जेएफसी के देवजीत को रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया. वहीं, विजन एपेक्स के बिरबल, मार्शल और राहुल गोप को रेफरी ने क्रमश: 43वें, 70वें और 74वें मिनट में चेतावनी दी. सोमवार को आर्मरी मैदान में कातिन फुटबॉल क्लब और आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब के बीच साढ़े तीन बजे से मुकाबला होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










