ए डिवीजन : विशाल प्रसाद का अर्धशतक, नोबल जीता

Updated at : 08 Apr 2024 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
ए डिवीजन : विशाल प्रसाद का अर्धशतक, नोबल जीता

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने एआर एकादश को चार विकेट से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में नोबल क्रिकेट क्लब की टीम ने एआर एकादश को चार विकेट से मात दी. एआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.2 ओवर में दस विकेट पर 192 रन बनाये. ध्रुव अग्रवाल ने 35 और ओंकार नाथ ने 29 रनों की पारी खेली. नोबल क्रिकेट क्लब के शरनदीप सिंह और विशाल प्रसाद ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब नोबल क्रिकेट क्लब की टीम 34.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया. विशाल प्रसाद ने 52 रनोंं की अर्धशतकीय पारी खेली. शरनदीप सिंह 40 रनों का योगदान दिया. एआर एलेवन के तुषार दुग्गल ने तीन विकेट लिये. विशाल प्रसाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola