ePaper

जादूगोड़ा नरवा माइंस के मजदूर हड़ताल पर, महिलाओं ने अधिकारियों को बनाया बंधक

Updated at : 09 May 2017 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
जादूगोड़ा नरवा माइंस के मजदूर हड़ताल पर, महिलाओं ने अधिकारियों को बनाया बंधक

जमशेदपुर : जमशेदपुर, घाटशिला के जादूगोड़ा में यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के नरवा पहाड़ इकाई में सैकड़ों की संख्‍या में महिला और पुरुष मजदूर नये वेतनमान की मांग को लेकर खदान के अंदर हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं दर्जनों महिला वर्कर्स ने दिनभर गेट को जाम रखा और अधिकारियों को बाहर नहीं निकलने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर, घाटशिला के जादूगोड़ा में यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के नरवा पहाड़ इकाई में सैकड़ों की संख्‍या में महिला और पुरुष मजदूर नये वेतनमान की मांग को लेकर खदान के अंदर हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं दर्जनों महिला वर्कर्स ने दिनभर गेट को जाम रखा और अधिकारियों को बाहर नहीं निकलने दिया.

माइंस के दर्जनों अधिकारी दिनभर बाहर नहीं निकल पाए. गेट के बाहर धरने में बैठी महिलायें किसी भी अधिकारी को बाहर नहीं निकलने दे रही थीं. पिछले 36 घंटे से वहां के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं. बता दें कि इस खदान में कुल 670 मजदूर हैं. मजदूरों की मांग है कि जबतक उन्हें नया वेतनमान नहीं मिल जाता तबतक वे हड़ताल पर ही रहेंगे.

मजदूरों से बातचीत के लिए प्रबंधन का प्रयास जारी है. हालांकि मजदूर नये वेतनमान के अलावे किसी और चीज पर मानने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं. मजदूरों की मांग है कि जबतक नया वेतनमान लागू नहीं कर दिया जाता तबतक वे हड़ताल पर ही रहेंगे.

हड़ताल का असर यूसीआईएल के अन्य माइंस जादूगोड़ा, तुरामडीह में भी देखने को मिल रहा है. हड़ताल के कारण सभी जगहों पर काम प्रभावित हो रहे हैं. आपको बताते चलें कि बिना किसी यूनियन के ही मजदूर आपसी जालमेल के साथ हड़ताल पर चले गये हैं. वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. यूनियन के नहीं होने के कारण प्रबंधन को मामले को सुलझाने में काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola