Jamshedpur News : गोविंदपुर : मजदूर पर हमला करने वाला गिरफ्तार, गया जेल

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 16 Apr 2026 1:56 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : गोविंदपुर पुलिस ने सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगा रहे मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

गोविंदपुर पुलिस ने सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगा रहे मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज कुमार है. सूरज का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. घटना मंगलवार दोपहर की है.

इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पांडव मंडल घोड़ाबांधा में सड़क पर पेवर्स ब्लॉक लगाने का काम कर रहा था. उसी दौरान सूरज वहां आया और पांडव को परेशान करने लगा. जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया, तो सूरज ने धारदार हथियार से हमला कर उसे जख्मी कर दिया. उसके बाद वह मौके से फरार हो गया. चोट का इलाज करने के बाद पांडव ने थाना में आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola