Jamshedpur News : एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा में शहर के टॉप 10 में एमटीएमसी के 4 कैडेट

Published by :RAJESH SINGH
Published at :16 Apr 2026 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा में शहर के टॉप 10 में एमटीएमसी के 4 कैडेट

Jamshedpur News : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने एनसीसी के बी सर्टिफिकेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने एनसीसी के बी सर्टिफिकेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. 37 झारखंड बटालियन एनसीसी जमशेदपुर के अंतर्गत कुल 377 कैडेटों में एमटीएमसी के कैडेट्स ने शहर की टॉप-10 रैंकिंग में चार स्थानों पर कब्जा जमाया.

कॉर्पोरल असेस मोहंता ने जमशेदपुर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया. कैडेट हर्षल दत्त ने तीसरा, कैडेट अंजनेश ने सातवां और कैडेट ऐसानी शरण्या गोस्वामी ने दसवां स्थान हासिल किया. इस सफलता का श्रेय कॉलेज के एनसीसी स्टाफ को दिया गया, जिसमें एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) नीलम गोयल, बीसीए विशाल पांडेय, जीसीए किरण लोहरा और इएसएम संतोष कुमार यादव शामिल हैं. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन ने सभी सफल कैडेटों और स्टाफ को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता को बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola