झारखंड. चार िवश्वविद्यालय के वीसी बदले
Advertisement
डॉ मोहंती कोल्हान विवि की वीसी बनीं
झारखंड. चार िवश्वविद्यालय के वीसी बदले रांची/जमशेदपुर : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुरमू ने राज्य के चार विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति कर दी है. शनिवार को मुख्यमंत्री से सलाह लेने के बाद राज्यपाल सह कुलाधिपति ने सर्च कमेटी की ओर से भेजे गये पैनल पर अपनी सहमति प्रदान कर दी. कोल्हान विवि की पूर्व […]
रांची/जमशेदपुर : राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुरमू ने राज्य के चार विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति कर दी है. शनिवार को मुख्यमंत्री से सलाह लेने के बाद राज्यपाल सह कुलाधिपति ने सर्च कमेटी की ओर से भेजे गये पैनल पर अपनी सहमति प्रदान कर दी. कोल्हान विवि की पूर्व प्रतिकुलपति व जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ शुक्ला मोहंती को कोल्हान विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है. डॉ मोहंती डॉ आरपीपी सिंह का स्थान लेंगी.
इधर, रांची विवि स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह को नीलांबर-पीतांबर विवि का कुलपति नियुक्त किया गया है. वह डॉ एएन अोझा का स्थान लेंगे. इसी प्रकार रांची विवि में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ रमेश शरण को विनोबा भावे विवि हजारीबाग का कुलपति नियुक्त किया गया है. वह गुरदीप िसंह की जगह लेंगे.
इसी तरह विनोबा भावे विवि के प्रतिकुलपति रहे डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा को सिदो-कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है. रांची विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर वनस्पतिशास्त्र की प्राध्यापक डॉ कुनुल कंडीर को विनोबा भावे विवि का प्रतिकुलपति बनाया गया है. राजभवन ने देर शाम इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है.
रमेश शरण विनोबा भावे के व मनोरंजन सिन्हा सिदो कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय के कुलपति बने
डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह को नीलांबर-पीतांबर िवश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया
राज्यपाल ने दी सहमति अिधसूचना जारी
समाप्त हो रहा है कार्यकाल : नीलांबर-पीतांबर विवि में कुलपति का कार्यकाल सात मई, कोल्हान विवि में कुलपति का कार्यकाल आठ मई, सिदो-कान्हू मुरमू विवि में कुलपति का कार्यकाल नौ मई व विनोबा भावे विवि में कुलपति का कार्यकाल 25 मई 2017 को समाप्त हो रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement