सिंहभूम में आ सकता है तेज आंधी-तूफान, 40 से 50 किलोमीटर की गति से चल सकती है हवा

रांची : मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है पश्चिम सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी-तूफान आ सकता है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस इलाके में गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. वहीं, पिछले 24 घंटे […]
रांची : मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है पश्चिम सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी-तूफान आ सकता है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस इलाके में गरज के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. वहीं, पिछले 24 घंटे में एक बार फिर सबसे अधिक तापमान डालटनगंज का 40.1° सेल्सियस तथा सबसे कम रांची का 22.1° सेल्सियस दर्ज किया गया.
माैसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों में एक-दो स्थान पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है.
इस दौरान रांची व उसके आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे. गर्जन की संभावना भी है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
झारखंड : महिलाओं के नाम पर एक रुपये स्टांप शुल्क पर होगा भूमि का निबंधन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










