एसी कोच में महिला से छेड़खानी, दो हिरासत में
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच में बीती रात शहर की महिला यात्री से दो सहयात्री युवकों ने छेड़खानी की व अश्लील हरकत का प्रयास किया. विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ हाथापाई भी की. युवक लगातार अश्लील हरकत करते रहे और महिला मदद के लिए आरपीएफ के आपात हेल्पलाइन नंबर 182 […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच में बीती रात शहर की महिला यात्री से दो सहयात्री युवकों ने छेड़खानी की व अश्लील हरकत का प्रयास किया. विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ हाथापाई भी की. युवक लगातार अश्लील हरकत करते रहे और महिला मदद के लिए आरपीएफ के आपात हेल्पलाइन नंबर 182 पर गुहार लगाती रही, लेकिन कोई मदद नहीं मिली.
घटना रात के दो बजे के आसपास की है. प्रताड़ित महिला ने कोच अटेंडेंट व टीटीइ को सूूचित किया, इसके बाद अगले स्टेशन पर आरपीएफ ने आरोपी दोनों युवकों को ट्रेन से नीचे उतार लिया. घटना एलेप्पी एक्सप्रेस के बी-3 कोच में घटी. बारीडीह विद्यापति नगर की निवासी महिला सीएमसी वेल्लोर से अपना इलाज कराकर बेटी के साथ टाटा लौट रही थी.
प्रथमिकी दर्ज : इधर टाटानगर रेल थाना में महिला यात्री की ओर से दोनों सहयात्रियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी मेें महिला ने बताया कि वह इलाज कराकर सीएमसी वेल्लोर से लौट रही थी. संबलपुर स्टेशन पर उनकी बगल की बर्थ पर दो युवक आये. ट्रेन के संबलपुर से रवाना होने के बाद युवक उनके साथ छेड़खानी करने लगे. युवकों ने उनका हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत व जबरदस्ती करने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग किया व हाथापायी पर उतर आये.
मदद के लिए आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई नहीं आया. तब पूरी बात कोच अटेंडर और टीटीइ को बतायी. इसके बाद अगले स्टेशन पर आये आरपीएफ जवानों ने दोनों यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया. आरपीएफ के अफसर ने उन्हें व बेटी को आगे की यात्रा करने की सलाह दी और प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया.
ट्रेन में सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर पर सवाल
रात के दो बजे ट्रेन के एसी कोच में छेड़खानी व अश्लील हरकत की मानसिक पीड़ा झेल रही महिला यात्री मदद की आस लिये आरपीएफ के हेल्पलाइन 182 पर गुहार लगाती रही, लेकिन मदद नहीं मिली. ऐसे में रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




