ePaper

टाटा स्टील डिजिटल हुआ तो क्या जायेंगी नौकरियां ?

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा स्टील डिजिटल हुआ तो क्या जायेंगी नौकरियां ?

जमशेदपुर: टाटा स्टील में हर काम डिजिटाइज किया जायेगा. पर पूरी कंपनी डिजिटल हो जाने के बाद क्या लोगों की नौकरियां जायेंगी, इस अाशंका तथा भविष्य की संभावनाओं के साथ टाटा स्टील और उससे जुड़ी सभी यूनियनों का ज्वाइंट कंसल्टेशन पुरी में संपन्न हो गया. इस दौरान प्रबंधन तथा यूनियन ने मिलकर इस संबंध में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर: टाटा स्टील में हर काम डिजिटाइज किया जायेगा. पर पूरी कंपनी डिजिटल हो जाने के बाद क्या लोगों की नौकरियां जायेंगी, इस अाशंका तथा भविष्य की संभावनाओं के साथ टाटा स्टील और उससे जुड़ी सभी यूनियनों का ज्वाइंट कंसल्टेशन पुरी में संपन्न हो गया. इस दौरान प्रबंधन तथा यूनियन ने मिलकर इस संबंध में उठ रहे सवालों को स्पष्ट किया. इस संबंध में सबसे पहला सवाल नौकरियों को लेकर डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नू ने उठाया.

श्री चौधरी ने कहा कि क्या इससे नौकरियां जायेंगी? उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई सवाल उठ जरूर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि इससे नौकरियां नहीं जायेंगी. अलबत्ता, उन्होंने कहा, अगर कोई सिर्फ मोनीटरिंग के लिए सीढ़ियों पर चढ़ता है तो उसके घुटने में दर्द हो जाता है. उन्होने कहा कि इससे बचने तथा लोगों को सहूलियत देने के लिए ही डिजिटाइजेशन हो रहा है. समापन समारोह में प्रेसिडेंट आनंद सेन भी मौजूद थे.

श्री सेन ने कहा कि जिस तरह एटीएम आया तो बैंकिंग सेक्टर में सहूलियत शुरू हुई, ठीक उसी तरह टाटा स्टील में भी इस सिस्टम को लागू किया जा रहा है. बैठक में उपस्थित यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने भी इसका समर्थन किया. इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह, संतोष महतो समेत तमाम लोग मौजूद थे. ज्वाइंट कंसल्टेशन के अंतिम दिन सभी टीमों ने प्रेसिडेंट आनंद सेन के समक्ष अपना पक्ष रखा. इस कार्यक्रम में मैनेजमेंट की ओर से प्रकाश सिंह, उत्तम सिंह, अक्षय खुल्लर, यूनियन की ओर से महामंत्री बीके डिंडा, उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, सहायक सचिव सतीश सिंह समेत तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola