10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची जा रही बस में लगी अाग, दो सेविका झुलसी

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही सेविकाओं से भरी बस में बुंडू के नावाडीह गांव के पास आग लग गयी. इससे बस की केबिन में बैठी बागबेड़ा की आंगनबाड़ी दो सेविका माधुरी सिन्हा और रीता पात्रो जख्मी हो गयीं. उन्हें टीएमएच में भरती कराया गया है जहां दोनो […]

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही सेविकाओं से भरी बस में बुंडू के नावाडीह गांव के पास आग लग गयी. इससे बस की केबिन में बैठी बागबेड़ा की आंगनबाड़ी दो सेविका माधुरी सिन्हा और रीता पात्रो जख्मी हो गयीं. उन्हें टीएमएच में भरती कराया गया है जहां दोनो की स्थिति खतरे के बाहर है. घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है. घटना के संबंध में कुदादा की जुल्फी मुर्मू ने बताया कि करनडीह ब्लॉक से 50 आंगनबाड़ी सेविका जय माता दी कोच बस (जेएच05एआर-5755) से रांची के लिए रवाना हुई थी. बुंडू के पास अचानक बस की केबिन में आग लग गयी. जिससे दोनों सेविकाएं झुलस गयी.
अन्य सेविकाओं ने बाेतल का पानी दोनों के बदन पर डाल कर अाग बुझायी. इसके बाद बस को नावाडीह गांव के पास पंचवटी होटल में खड़ा किया गया. वहां सभी सेविकाएं बस उतर गयीं. घटना की जानकारी जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को दी गयी. लेकिन काफी देर बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी.
जिप उपाध्यक्ष ने की मदद, जमशेदपुर भिजवाया
आंगनबाड़ी सेविका जुल्फी मुर्मू ने बताया कि बुंडू के पंचवटी होटल में बैठी सेविकाओं की नजर रांची से लौट रहे जिला पार्षद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की गाड़ी पर पड़ी. सेविकाओं ने उनकी गाड़ी रोकी और घटना की जानकारी उन्हें दी. राजकुमार सिंह ने सभी सेविकाओं को पहले नाश्ता करवाया अौर पीछे से आ रही परसुडीह भाजपा मंडल के कार्यकर्त्ताओं की बस से 20 सेविकाओं को टाटानगर के लिए रवाना कराया. उसके बाद करनडीह के र्इश्वर सोरेन की बस में अन्य सेविकाओं को जमशेदपुर रवाना किया गया. साथ ही घायल सेविकाओं को टीएमएच के लिए भेजा. श्री सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel