Advertisement
15 स्थानों पर पटाखा की अस्थायी दुकानें
जमशेदपुर: दीपावली के लिए शहर के 15 मैदानों में अस्थायी पटाखा दुकानें लगेंगी. निकायों से आयी सूची के आधार पर एसडीअो सूरज कुमार ने जिला प्रशासन को अनुशंसा के साथ मैैदानों की सूची भेजी है. इन स्थानों पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए लगभग तीन सौ लोगों ने जिला प्रशासन को आवेदन दिया है. […]
जमशेदपुर: दीपावली के लिए शहर के 15 मैदानों में अस्थायी पटाखा दुकानें लगेंगी. निकायों से आयी सूची के आधार पर एसडीअो सूरज कुमार ने जिला प्रशासन को अनुशंसा के साथ मैैदानों की सूची भेजी है. इन स्थानों पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए लगभग तीन सौ लोगों ने जिला प्रशासन को आवेदन दिया है. 22 अक्तूबर से लाइसेंस निर्गत किया जायेगा.
आवेदन आ गये, सूची में मैदान का नाम नहीं. अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की सूची में गोलमुरी सर्कस मैदान अौर टेल्को एन टाइप मैदान का नाम नहीं है. गोलमुरी सर्कस मैदान में अस्थायी पटाखा लगाने के लिए 14-15 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किया है. इसी तरह टेल्को एन टाइप मैदान के लिए भी चार-पांच आवेदन आये हैं. टेल्को में सबुज कल्याण मैदान सूची में है, लेकिन गोलमुरी क्षेत्र का एक भी मैदान सूची में नहीं है.
मानगो अक्षेस क्षेत्र : गांधी मैदान, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नजदीक मैदान
जुगसलाई नगर पालिका क्षेत्र : आरपी पटेल स्कूल मैदान
जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र : राम मंदिर मैदान सोनारी, गणेश पूजा मैदान कदमा, जी टाउन मैदान बिष्टुपुर, दुर्गापूजा मैदान बर्मामाइंस, सबुज कल्याण संघ टेल्को, संडे मार्केट बिरसानगर, दुर्गापूजा मैदान बारीडीह, फुटबॉल मैदान बागुनहातु, गड्ढा मैदान सिदगोड़ा, श्रम कार्यालय के बगल के मैदान सीतारामडेरा, हरिजन स्कूल मैदान भालूबासा, साकची आम
बागान मैदान.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement