महिलाओं को मिली कानूनी जानकारी फोटो हैरी संवाददाता, जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन में गुरूवार को टाटा स्टील की अरबन सर्विसेज एवं जेएचआरसी के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के अधिकार विषय पर कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए मशरूम उत्पादन की जानकारी दी गयी. इस दौरान डॉक्टर सीमा नाथ ने उपस्थित होकर महिलाओं को इसकी जानकारी दी. वहीं महिलाओं के अधिकार पर बोलते हुए जेएचआरसी प्रमुख मनोज मिश्रा ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न सहित महिलाओं के विभिन्न अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने शहर की गिरती कानून व्यवस्था एवं महिलाओं की असुरक्षा को लेकर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने महिलाओं को गुलाबी गैंग की तरह समाज में काम करने को कहा जिससे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सकें. उन्होंने इस सभा में 10 महिलाओं की एक ग्रुप परफेक्ट बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि हर जगह पर 10-10 महिलाओं की टीम बनाकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जोरदार अभियान चलाया जायेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ प्रणय चौधरी, अमिताभ सुमन, कुंती, ममता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
लेटेस्ट वीडियो
महिलाओं को मिली कानूनी जानकारी फोटो हैरी
महिलाओं को मिली कानूनी जानकारी फोटो हैरी संवाददाता, जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित सामुदायिक भवन में गुरूवार को टाटा स्टील की अरबन सर्विसेज एवं जेएचआरसी के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के अधिकार विषय पर कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए मशरूम उत्पादन की जानकारी […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
