मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में खेली होली, प्रदेशवासियों को दी बधाई

Updated at : 24 Mar 2016 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में खेली होली, प्रदेशवासियों को दी बधाई

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां अपने गृहनगर में जमकर होली खेली. बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व शुभचिंतक मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने होली के मौके पर राज्य वासियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं आज पूरे राज्य की जनता को होली की शुभकामना देता […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां अपने गृहनगर में जमकर होली खेली. बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व शुभचिंतक मुख्यमंत्री के साथ होली खेलने पहुंचे. मुख्यमंत्री ने होली के मौके पर राज्य वासियों को बधाई दी.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं आज पूरे राज्य की जनता को होली की शुभकामना देता हूं. यह भाईचारा और सद्भाव का पर्व है. इससे नयी चेतना और नयी उर्जा मिलती है. मुख्यमंत्री ने कहा आज होली मनाने के बाद हम कल से नयी उर्जा के साथ झारखंड के विकास के लिए जुट जायेंगे. मुख्यमंत्री ने होली खेलने आने वाले लोगों को अबीर व गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola