गुड न्यूज. कैरियर काउंसेलिंग-मेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर खुलेगा

Updated at : 17 Mar 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
गुड न्यूज. कैरियर काउंसेलिंग-मेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर खुलेगा

छात्रों को तनाव और नशे से मुक्ति िदलायेगी यूनिवर्सिटी हतोत्साह, नशाखोरी से निपटने और कैरियर के बेहतर विकल्प सुझाने के उद्देश्य से कोल्हान विश्वविद्यालय में कैरियर काउंसेलिंग-मेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर की स्थापना की जा रही है. यह सेंटर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग से जुड़ा होगा. चाईबास/ जमशेदपुर : यहां इच्छुक छात्र छात्राएं अपने कैरियर को […]

विज्ञापन

छात्रों को तनाव और नशे से मुक्ति िदलायेगी यूनिवर्सिटी

हतोत्साह, नशाखोरी से निपटने और कैरियर के बेहतर विकल्प सुझाने के उद्देश्य से कोल्हान विश्वविद्यालय में कैरियर काउंसेलिंग-मेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर की स्थापना की जा रही है. यह सेंटर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग से जुड़ा होगा.
चाईबास/ जमशेदपुर : यहां इच्छुक छात्र छात्राएं अपने कैरियर को लेकर सुझाव प्राप्त कर सकेंगे.
वहीं मानसिक तनाव, नशाखोरी आदि से ग्रसित छात्रों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण कर उन्हें तनावमुक्त अथवा नशामुक्त बनाने का कार्य किया जायेगा. सेंटर की स्थापना के लिए विश्वविद्यालय ने मनोविज्ञान स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डॉ जेपी मिश्र को जिम्मेवारी सौंपी है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगामी सत्र से सेंटर के अस्तित्व में आयेगा. इसके लिए एक काउंटर की भी शुरुआत की जा रही है, जहां से इच्छुक छात्र-छात्राएं सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
कॉलेजों में भी खुलेगा काउंटर : कुलपति: विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि यह एक प्रयास है, ताकि तनावग्रस्त व नशे की गिरफ्त में आये बच्चों को इससे निजात दिलायी जा सके. देखा जाये, तो मौजूदा दौर में सभी को सलाह की जरूरत है. आरंभ में इसे विश्वविद्यालय में शुरू किया जा रहा है. इसके बाद कॉलेजों में भी काउंटर खोलने पर विचार किया जायेगा.
नये सत्र से शुरुआत, विद्यार्थियों की काउंसेलिंग करेगा सेंटर
सप्ताह में तीन दिन ले सकते हैं सलाह
सेंटर के अंतर्गत एक काउंटर कार्य करेगा. इच्छुक छात्र-छात्राएं सप्ताह में तीन दिन सोम, गुरु व शनिवार को सहायता प्राप्त कर सकते हैं.
6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स
सेंटर में आगामी दिनों में कैरियर काउंसेलिंग-मेंटल हेल्थ कोर्स भी शुरू करने की योजना है. यह सर्टिफिकेट कोर्स छह महीने का होगा. इसमें किसी भी स्ट्रीम से स्नातक छात्र-छात्राएं कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार सर्टिफिकेट कोर्स के बाद इस विषय में एडवांस डिप्लोमा पर भी विचार किया जायेगा.
काेर्स समय की मांग : डॉ जेपी मिश्र
कोल्हान विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जेपी मिश्र ने बताया कि वर्तमान में कैरियर व मेंटल हेल्थ काउंसेलर की अत्याधिक आवश्यकता महसूस की जा रही है. स्कूल-कॉलेजों में भी इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सेंटर और यहां संबंधित कोर्स की शुरुआत की जा रही है. सेंटर में काउंसेलर्स की एक टीम काम करेगी. उन्होंने बताया कि इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह का सुदृढ़ प्रयास है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola