ePaper

Jamshedpur News : बिरसानगर में मिला 7 फीट लंबा अजगर, देखने के लिए लगी भीड़

Updated at : 15 Jan 2026 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिरसानगर पुलिया के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब लोगों ने करीब 7 फीट लंबा एक अजगर सांप देखा. सांप को देखते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिरसानगर पुलिया के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब लोगों ने करीब 7 फीट लंबा एक अजगर सांप देखा. सांप को देखते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्नेक कैचर टीम को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलते ही स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि अजगर काफी बड़ा है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्नेक कैचर टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंपा. वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola