25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गोलमुरी : महिला को चलती बाइक से गिराया, पति से मारपीट

गोलमुरी : महिला को चलती बाइक से गिराया, पति से मारपीटवरीय संवाददाता, जमशेदपुरगोलमुरी नामदा बस्ती में पति संग घर लौट रही महिला से छेड़खानी की गयी और चलती बाइक में धक्का मारकर महिला को गिरा दिया गया. विरोध करने पर महिला के पति से मारपीट की गयी. महिला के बयान पर गोलमुरी थाना में नामदा […]

गोलमुरी : महिला को चलती बाइक से गिराया, पति से मारपीटवरीय संवाददाता, जमशेदपुरगोलमुरी नामदा बस्ती में पति संग घर लौट रही महिला से छेड़खानी की गयी और चलती बाइक में धक्का मारकर महिला को गिरा दिया गया. विरोध करने पर महिला के पति से मारपीट की गयी. महिला के बयान पर गोलमुरी थाना में नामदा बस्ती आदर्श कॉलोनी निवासी मृत्युंजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले के मुताबिक महिला आशा कुमारी (काल्पनिक नाम) 1 जनवरी को मायके भालूबासा से पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी. गोलमुरी बाजार से मृत्युंजय कुमार ने पीछा करना शुरु कर दिया. छेड़खानी करने लगा. महिला का दुपट्टा खींचा. विरोध करने पर बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया. पति ने मना किया, तो मारपीट की. घटना में महिला के बच्चे को चोट लगी है. पुलिस मामले के आरोपी की तलाश में जुट गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें