मंडल भाजपा प्रभारी पर मनमनी का आरोप फोटो : 26 प्रिय-4-सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनीआदित्यपुर. आरआइटी मंडल भाजपा प्रभारी के अध्यक्ष विष्णुनारायण सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर ने पार्टी के मंडल प्रभारी बलदेव मंडल पर मनमानी का आरोप लगाया है. प्रेस वार्ता में बताया गया कि उनकी शिकायत पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से की जायेगी. यदि श्री मंडल का यही रवैया रहा तो पार्टी के लोग सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं. श्री सिंह ने बताया कि आरआइटी मंडल भाजपा की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय के अनुसार 47 बूथों के लिए 29 बूथ प्रभारियों के नामों की सूची स्वीकृति हेतु भेजी गयी. श्री मंडल ने पार्टी के नियमों को ताक पर रखते हुए काफी फेरबदल कर 18 बूथ प्रभारियों की सूची जारी की. कई वरिष्ठ लोगों के नाम हटा दिये और चार अन्य लोगों के नाम जोड़ दिये. उनकी ओर से बनायी गयी सूची का जब विरोध किया गया तो उन्हें दी गयी सूची में से तीन नाम और जोड़ दिये गये. श्री मंडल को आदित्यपुर, गम्हरिया व बिष्टुपुर मंडल का भी उदाहरण दिया गया कि सभी को एक या दो बूथ का प्रभारी बनाया जा सकता है, लेकिन वे नहीं माने. प्रेस वार्ता में गणेश प्रजापति, ललन शुक्ला आदि भी उपस्थित थे. इस संबंध में प्रभारी बलदेव मंडल ने बताया कि मंडल अध्यक्ष द्वारा दी गयी सूची से ही नाम रखे गये हैं.
लेटेस्ट वीडियो
मंडल भाजपा प्रभारी पर मनमनी का आरोप
मंडल भाजपा प्रभारी पर मनमनी का आरोप फोटो : 26 प्रिय-4-सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनीआदित्यपुर. आरआइटी मंडल भाजपा प्रभारी के अध्यक्ष विष्णुनारायण सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर ने पार्टी के मंडल प्रभारी बलदेव मंडल पर मनमानी का आरोप लगाया है. प्रेस वार्ता में बताया गया कि उनकी शिकायत पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
