19.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जुस्को में ग्रेड वार्ता फाइनल की ओर

जुस्को में ग्रेड वार्ता फाइनल की ओर-सोमवार को अकाउंट में भेजी जायेगी शेष बोनस की राशि जमशेदपुर. जुस्को कर्मचारियों के बोनस की बची हुई राशि सोमवार को उनके बैंक एकाउंट में भेज दी जायेगी. टीबीइएम का रिजल्ट आने के बाद कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस की राशि देने पर रजामंदी हुई थी, जिसके बाद कर्मचारियों […]

जुस्को में ग्रेड वार्ता फाइनल की ओर-सोमवार को अकाउंट में भेजी जायेगी शेष बोनस की राशि जमशेदपुर. जुस्को कर्मचारियों के बोनस की बची हुई राशि सोमवार को उनके बैंक एकाउंट में भेज दी जायेगी. टीबीइएम का रिजल्ट आने के बाद कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस की राशि देने पर रजामंदी हुई थी, जिसके बाद कर्मचारियों के एकाउंट में पैसे भेजे जा रहे हैं. दूसरी ओर, शनिवार को ग्रेड रिवीजन को लेकर सुबह दस बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक चली मीटिंग में तय किया गया कि सोमवार की मीटिंग के बाद तय किया जायेगा कि कैसे वार्ता को आगे ले जानी है. बताया जाता है कि चार से पांच बिंदुओं पर बातचीत होने के बाद कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन को लेकर वार्ता पूरी कर ली जायेगी. इसके लिए मैनेजमेंट और यूनियन ने भी मन बना लिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें