25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मैथिली सुनय मे बड़ नीक लगैत अछि

मैथिली सुनय मे बड़ नीक लगैत अछि फ्लैग:::: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में स्मृति पर्व समारोह का समापन, बोले आर रवि प्रसाद फोटो ऋषि लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर मैथिली सुनय मे बड़ नीक लगैत अछि. बड़ मीठ भाषा अछि. मन करैत अछि सुनते रहूं. उक्त बातें परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति मंदिर परिसर (बिष्टुपुर खरकई […]

मैथिली सुनय मे बड़ नीक लगैत अछि फ्लैग:::: परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में स्मृति पर्व समारोह का समापन, बोले आर रवि प्रसाद फोटो ऋषि लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर मैथिली सुनय मे बड़ नीक लगैत अछि. बड़ मीठ भाषा अछि. मन करैत अछि सुनते रहूं. उक्त बातें परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति मंदिर परिसर (बिष्टुपुर खरकई लिंक रोड) में दो दिवसीय स्मृति पर्व के समापन समारोह में गुरुवार को मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहीं. उन्होंने समिति को हमेशा सहयोग का आश्वसन देते हुए कहा कि उनका सौभाग्य होगा कि वे बाबा की कुटी की सेवा कर सकें. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भी श्री प्रसाद ने ही किया. श्री प्रसाद को मंदिर समिति की ओर से शाल और पाग पहना सम्मानित किया गया. सुबह में पुजारी श्यामाकांत ठाकुर ने बाबाजी का पाठ, पूजन, पंचामृत स्नान, आरती एवं दोपहर में बलभद्र झा, अशोक झा, संजय झा, संतोष ठाकुर, जटाशंकर मिश्र व राधाकांत ठाकुर आदि कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति की. स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्र, प्रतिवेदन महासचिव भगवान दत्त झा एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के कोषाध्यक्ष केसी मिश्र ने किया. कार्यक्रम में समिति उपाध्यक्ष टीएन झा, योगेंद्र ठाकुर, दिगंबर झा, भगवान दत झा, ब्रजमोहन झा, रमण चौधरी, सदाशिव, सुशील चौधरी, मोहनचंद्र झा, सुरेंद्र ठाकुर व टुनटुन झा आदि मौजूद थे. कलाकारों ने बांधा समा : कार्यक्रम के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि कब रात ढली, किसी को पता तक नहीं चल सका. नंद शंकर झा, रंजना झा, प्रीति मिश्रा, पंकज झा, रामसेवक ठाकुर व कुंज बिहारी मिश्र आदि ने बेहतरीन कार्यक्रम पेश किये. ‘भूमिजा’ का मंचन : नारी शिक्षा पर आधारित ‘भूमिजा’ लघु नाटिका का मंचन किया गया. समीर कुमार झा के निर्देशन में भूमिजा की भूमिका नीतू की और मंच संयोजन सरोज कुमार झा ने किया. नाटक के माध्यम से मिथिला की भाषा व संस्कृति के प्रति युवाओं को सचेत एवं नारी शिक्षा के लिए समाज को प्रेरित किया गया. समीर कुमार झा, अनुज झा, रौशन कुमार व विभाष चौधरी आदि ने भी भूमिका निभायी.प्रतियोगिताओं के विजेता (भाषण)ग्रुप क : निशा कुमारी, मोहित कुमार ठाकुर, सुरभि कुमारी ग्रुप ख : रानी कुमारी, काजल कुमारी, कुमारी काजल (भजन) ग्रुप क : रिमझिम कुमारी, अर्पित भारद्वाज ग्रुप ख : दीपिका कुमार साहू, स्तुति, रितु कुमारीग्रुप ग : आदिति विनीत, अंकित पात्र, प्रियंका कुमारी मेमोरी टेस्ट : शीला झा, अनामिका झा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें