29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोल्हान भर में दोपहर से रात तक रहा पावर कट

कोल्हान भर में दोपहर से रात तक रहा पावर कट फ्लैग : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद देर रात चालू हुई आपूर्ति-मानगो, जुगसलाई, मोहरदा, बागबेड़ा, आदित्यपुर, गम्हरिया में शाम की जलापूर्ति बाधित हुईवरीय संवाददाता, जमशेदपुरदुर्गापूजा विसर्जन जुलूस के चलते गैर कंपनी क्षेत्र के जमशेदपुर, आदित्यपुर समेत कोल्हान भर में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से […]

कोल्हान भर में दोपहर से रात तक रहा पावर कट फ्लैग : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद देर रात चालू हुई आपूर्ति-मानगो, जुगसलाई, मोहरदा, बागबेड़ा, आदित्यपुर, गम्हरिया में शाम की जलापूर्ति बाधित हुईवरीय संवाददाता, जमशेदपुरदुर्गापूजा विसर्जन जुलूस के चलते गैर कंपनी क्षेत्र के जमशेदपुर, आदित्यपुर समेत कोल्हान भर में शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे से बिजली आपूर्ति बंद की गयी थी जो रात बारह बजे के बाद (पूजा कमेटी की अंतिम मूर्ति का विसर्जन समाप्त होने पर) पुन: चालू हुई. इस दौरान मानगो, जुगसलाई, मोहरदा, बागबेड़ा, आदित्यपुर अौर गम्हरिया में शाम के समय की पीएचइडी विभाग की जलापूर्ति भी बाधित रही. रूटीन कामकाज बाधित विसर्जन जुलूस के कारण करीब दस घंटे तक बिजली की आपूर्ति नहीं होने से रूटीन कामकाज भी प्रभावित हुआ. हालांकि पावर कट के संबंध में पूर्व में ही जानकारी दे दी थी. वर्जनदुर्गापूजा विसर्जन में सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्रवार बिजली की अापूर्ति बंद की गयी थी. देर रात मूर्ति विसर्जन के बाद क्षेत्र में आपूर्ति शुरू गयी. -सिद्धार्थ शर्मा, विद्युत कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल. कब कहां की बिजली कटी -मानगो सब डिवीजन- दोपहर दो बजे सेछोटागोविदपुर सब डिजीवन-दोपहर डेढ़ बजे सेकरनडीह सब डिवीजन- दोपहर 12.30 बजे सेजुगसलाई सब डिवीजन-दोपहर 12.30 बजे सेआदित्यपुर सब डिवीजन-अपराह्न तीन बजे सेगम्हरिया 4 नंबर व 6 नंबर- अपराह्न तीन बजे सेआज भी 10-12 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति मुहर्रम के अवसर पर झंडा जुलूस को लेकर शनिवार को भी दोपहर 12 बजे से जमशेदपुर के गैर कंपनी इलाके समेत कोल्हानभर में बिजली अापूर्ति बंद रहेगी. विसर्जन के उपरांत आपूर्ति पुन: शुरू की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें