Jamshedpur News : 372 स्वास्थ्य संस्थानों में 55 नहीं पूरा कर रहे हैं अर्हता, एक के खिलाफ एफआइआर, अन्य को नोटिस

Updated at : 14 Nov 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के नियमों का उल्लंघन मामले में पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ने 55 स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है.

विज्ञापन

क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के नियमों का सख्ती से पालन करें सभी स्वास्थ्य संस्थान : सिविल सर्जन

Jamshedpur News :

क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के नियमों का उल्लंघन मामले में पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ने 55 स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है. सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्वी सिंहभूम में 372 स्वास्थ्य संस्थानों को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 के तहत निबंधित किया गया है. जिनमें एमजीएम अस्पताल सहित जिले के सभी सरकारी, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम्स, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, क्लिनिक, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर समेत सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में 55 स्वास्थ्य संस्थानों को चिह्नित कर कार्रवाई के सिलसिले में नुवोको विस्टार कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि साइंटिफिक पैथोलॉजिकल लैब पटमदा, अडेसरा दलाल मेमोरियल हॉस्पिटल (एडीएमएच) पर जुर्माना लगाया गया है, जबकि लक्ष्मी नर्सिंग होम बिरसानगर, 32 स्माइल स्टेशन डेंटल क्लिनिक भालुबासा जंबो अखाड़ा, एमके पैथोलॉजी डिमना रोड मानगो के खिलाफ जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. इसके अलावा उन्होंने एएसजी आइ हॉस्पिटल साकची, डॉक्टर डायग्नोसिस साकची, रोहन अल्ट्रासाउंड एंड स्कैन सेंटर साकची, नारायण डायग्नोस्टिक साकची को कारण बताओ (शो कॉज) नोटिस जारी किया है. साफा क्लिनिक मानगो, सेफ्टी एक्सेलेंस सेंटर बिष्टुपुर को कई बिंदुओं पर पत्र जारी कर जवाब मांगा गया है. सिविल सर्जन ने बताया कि अन्य सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को मौखिक निर्देश देते हुए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के नियमों के तहत अपने संस्थान में हर हाल में सुधार करने का निर्देश दिया गया है.

पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज मिश्रा ने आरटीआइ के माध्यम से हासिल की है. मनोज मिश्रा द्वारा इस दिशा में लगातार आवाज उठायी जा रही थी, इसके अलावा उन्होंने एक विस्तृत पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज कर कई बिंदुओं पर चल रही गड़बड़ी की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया था.

सिविल सर्जन ने इन संस्थानों के खिलाफ भी की जांच

सदर अस्पताल पूर्वी सिंहभूम, टीएमएच, टिनप्लेट हॉस्पिटल, श्री सत्यसाईं संजीवनी हॉस्पिटल साउथ पार्क बिष्टुपुर सहित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका, चाकुलिया, मुसाबानी, बाहरगोड़ा, घाटशिला, धालभूमगढ़, पटमदा, डुमरिया, जुगसलाई के अलावा निजी स्वास्थ्य संस्थान में यश डायग्नोस्टिक सेंटर मानगो, गुरु नानक अस्पताल मानगो, मेडिटेक डिमना रोड मानगो, एमएसआरएलवी हेल्थ केयर एलएलपी बिष्टुपुर, मेडिटेक रोड नंबर-2 कॉन्ट्रैक्टर एरिया बिष्टुपुर, ज्योति आइवीएफ सेंटर साकची, डिस्कवरी डायग्नोस्टिक टेलीफोन एक्सचेंज बाराद्वारी, सहारा डायग्नोस्टिक एंड इमेजिन सेंटर, ओमेगा जवाहर नगर मानगो, यूरोविटा हॉस्पिटल बाराद्वारी, दिया लैब डायग्नोस्टिक एंड ईमेजिन सेंटर मानगो, आइडियल इमेजिन सेंटर साकची, श्री बजरंग दिया सेंटर सोनारी, ब्रह्मानंद हॉस्पिटल कागल नगर सोनारी, सिटी नर्सिंग होम बाहरगोड़ा, सेवा एक्सरे क्लिनिक घाटशिला, सिंह नर्सिंग होम घाटशिला, सर्वोदया स्वास्थ्य सेवा घाटशिला, न्यूक्लीयस डायग्नोस्टिक सेंटर आकाश दीप प्लाजा गोलमुरी, साईं स्कैन एंड डायग्नोस्टिक सेंटर आम बागान साकची, डीडीके अल्ट्रासाउंड सेंटर शांति निकेतन अपार्टमेंट डिमना मानगो, राजस्थान सेवा सदन जुगसलाई, हेल्थ मेट 169 न्यू बाराद्वारी, स्पंद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा केयर डिमना रोड मानगो, डॉक्टर अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल काशीडीह, जया नर्सिंग होम बहरागोड़ा, लैंड मार्क डायग्नोस्टिक जुगसलाई, उमा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पुरुलिया रोड मानगो, सिम्स हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर गांधी मैदान मानगो शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola