लोको कॉलोनी : 61वां पहाड़ी पूजा महोत्सवलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरलोको कॉलोनी में 29 अप्रैल से 61वां पहाड़ी पूजा महोत्सव आरंभ हो रहा है. पूजा के लिए गुरुवार को पूजा मंडप में विधि-विधान के साथ राटा (भूमि पूजन) किया गया. पुजारी उमा महेश्वर शर्मा के सान्निध्य में मुख्य यजमान टाटा नगर रेलवे के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता अभिमन्यु सेठ, उनकी पत्नी अनामिका सेठ, स्थानीय रामू पाढ़ी-कुड़ी पाढ़ी, विजय कुमार-सीता देवी समेत दर्जन भर यजमान दंपत्तियों ने नौ धातु लेकर विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न की. इसके बाद लॉटरी कर श्रद्धालु महिलाओं के बीच कलश वितरण किया गया. कमेटी की ओर से बताया गया है कि लॉटरी के माध्यम से 40 महिलाओं ने अपने नाम कलश करा लिया है. वहीं महोत्सव के तहत पांच दिवसीय पूजा के लिए 30 कलश कमेटी के पास सुरक्षित हैं. इस अवसर पर पूजा कमेटी के संरक्षक पांडुरंगा राव, वाइस चेयरमैन एम गोपाल राव, अध्यक्ष बी केशव राव, महासचिव जी लक्ष्मण राव, कोषाध्यक्ष वी केशव रेड्डी, पूजा प्रभारी एस भास्कर राव, सीएच ईश्वर राव (मधु), लोकेश समेत सभी सदस्य व अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
Advertisement
लोको में पहाड़ी पूजा के लिए विधि-विधान पूर्वक हुआ राटा (फोटो : हैरी.)
लोको कॉलोनी : 61वां पहाड़ी पूजा महोत्सवलाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुरलोको कॉलोनी में 29 अप्रैल से 61वां पहाड़ी पूजा महोत्सव आरंभ हो रहा है. पूजा के लिए गुरुवार को पूजा मंडप में विधि-विधान के साथ राटा (भूमि पूजन) किया गया. पुजारी उमा महेश्वर शर्मा के सान्निध्य में मुख्य यजमान टाटा नगर रेलवे के वरिष्ठ मंडल विद्युत […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement