368 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, स्कूल पहुंचने में होगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने 368 विद्यार्थियों को साइकित बांटे | Prabhat Khabar Network

विधायक ने 368 विद्यार्थियों को बाटें साइकिल | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के डुमरिया में विधायक संजीव सरदार ने 368 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की. इससे ग्रामीण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी सुविधा होगी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता

डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को 368 छात्र-छात्राओं को उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल दिया गया. वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिया गया. विधायक संजीव सरदार ने छात्र-छात्राओं साइकिल वितरित किया. साइकिल मिलने से ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी.

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना महत्वपूर्ण पहल है. ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले, इसके लिए सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने छात्र-छात्राओं से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज व राज्य के विकास की नींव को मजबूत किया जा सकता है, इसलिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटें., क्योंकि कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती है. कार्यक्रम में बीडीओ नीलेश कुमार मुर्मू, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनीष बारी, जिप सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड प्रमुख गंगामनी हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, भगत हांसदा, रामदास हेंब्रम समेत अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola