11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

3,18,331 बच्चों को दी गयी पोलियो की खुराक

संवाददाता, जमशेदपुररविवार को पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पूरे जिले में 84 प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी गयी. यह जानकारी जिला आर सीएच पदाधिकारी डॉ महेश्वर प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में 3,057 बूथों पर 6,104 कर्मचारियों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी. वहीं सोमवार व […]

संवाददाता, जमशेदपुररविवार को पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पूरे जिले में 84 प्रतिशत बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलायी गयी. यह जानकारी जिला आर सीएच पदाधिकारी डॉ महेश्वर प्रसाद ने दी. उन्होंने बताया कि रविवार को जिले में 3,057 बूथों पर 6,104 कर्मचारियों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी. वहीं सोमवार व मंगलवार को घर-घर जाकर इसकी खुराक दी जायेगी, ताकि कोई बच्चा इससे वंचित न रह जाये. उन्होंने कहा कि इसके लिए सहिया व एएनएम को कार्य सौंपा गया है. रविवार को तीन लाख 18 हजार 331 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी. सदर अस्पताल में नवजात बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक दी गयी. इस दौरान मुख्य रूप से डॉ महेश्वर प्रसाद, डॉ मृत्युंजय सिंह, डॉ ए के लाल, डॉ साहिर पॉल सहित अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel