वरीय संवाददाता, जमशेदपुरमानगो वर्कर्स कॉलेज के समीप झोपड़ी में चलने वाले उत्क्रमित प्रवि में असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात आग लगा दी गयी. इस घटना में प्रवि का पूरा सामान जल कर राख हो गया. सुबह में मानगो पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. हालांकि दमकल आने से पूर्व पानी डाल कर आग को बुझा लिया गया था. पुलिस व प्रवि की प्राचार्या उर्मिला देवी ने बताया कि वर्ष 2003 में स्कूल बना था. यहां 33 बच्चे पढ़ाई करते हैं. पूर्व में भी चार बार प्रवि में आग लगायी गयी थी. इसके बाद प्रवि की मरम्मत करायी गयी थी. बीती रात पांचवीं बार आग लगा दी गयी.
लेटेस्ट वीडियो
मानगो : उत्क्रमित प्रवि में आग लगायी (फोटो है)
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरमानगो वर्कर्स कॉलेज के समीप झोपड़ी में चलने वाले उत्क्रमित प्रवि में असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात आग लगा दी गयी. इस घटना में प्रवि का पूरा सामान जल कर राख हो गया. सुबह में मानगो पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आग लगने के बाद […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
