22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

जागा प्रशासन : आज मानगो बस स्टैंड से अतिक्रमण हटेगा

संवाददाता, जमशेदपुर मानगो बस स्टैंड और आस-पास से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया जायेगा. सुबह ग्यारह बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा. इस दौरान संभावित विरोध को देखते हुए एसडीओ प्रेम रंजन के आदेश से सशस्त्र बल, महिला आरक्षी, लाठी बल, पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इस दौरान विनय कुमार सिन्हा (सहायक अभियंता […]

संवाददाता, जमशेदपुर मानगो बस स्टैंड और आस-पास से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया जायेगा. सुबह ग्यारह बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होगा. इस दौरान संभावित विरोध को देखते हुए एसडीओ प्रेम रंजन के आदेश से सशस्त्र बल, महिला आरक्षी, लाठी बल, पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इस दौरान विनय कुमार सिन्हा (सहायक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल विभाग) को वरीय दंडाधिकारी और शांति प्रकाश ठाकुर (अंचल निरीक्षक) को दंडाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है. बस स्टैंड में अवैध तरीके से लगाये गये ठेला, खोमचा, गुमटी और टिकट काउंटर हटाये जायेंगे. अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीओ ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को जेसीबी मशीन, मजदूर इत्यादि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. —————बिना परमिट की दौड़ रहीं बसें मानगो बस स्टैंड से बिना परमिट की बसें दौड़ रही हैं. लंबे अरसे से शहर में परमिट की जांच नहीं हुई. परिवहन विभाग ने कड़ाई से जांच अभियान चलाया तो कई वाहनों पर गाज गिरना तय है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel