31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विभिन्न संस्थाओं ने मनायी नेताजी जयंती

लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर मिलानी : मिलानी में शुक्रवार को नेताजी जयंती मनायी गयी. अध्यक्ष एस राय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में विधायक सरयू ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद मिलानी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर नेताजी के बलिदान को याद किया गया. निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन : निखिल भारत […]

लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर मिलानी : मिलानी में शुक्रवार को नेताजी जयंती मनायी गयी. अध्यक्ष एस राय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में विधायक सरयू ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद मिलानी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर नेताजी के बलिदान को याद किया गया. निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की ओर से सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी गयी. आम बागान मैदान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. बंगाल क्लब : बंगाल क्लब प्रांगण में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर सांसद विद्युत वरण महतो ने फूल माला चढ़ायी. इसके बाद क्लब के अध्यक्ष तापस मित्रा, महासचिव राजा चौधरी सहित सभी सदस्यों ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी. क्लब के सदस्यों ने आम बागान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. झारखंड बांग्लाभाषी एकता मंच : झारखंड बांग्लाभाषी एकता मंच के अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने आम बागान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें