वरीय संवाददाता जमशेदपुरबिष्टुपुर धर्म सास्था मंदिर में 67 वां प्रीति महोत्सव का आयोजन हो रहा है. गुरुवार शाम को मद्रास, मुंबई, दिल्ली, दक्षिण भारत विशाखापट्टनम से आये 24 पुरोहित और जमशेदपुर मंदिर के पुरोहितों के सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 दिवसीय धार्मिक पवित्र अनुष्ठान का संकल्प किया जायेगा. बुधवार शाम को यह जानकारी बिष्टुपुर धर्म सास्था मंदिर कार्यकारिणी कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन ने मंदिर प्रांगण में संवाददाता सम्मेलन में दी. श्री शंकरन ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य सुख, शांति व स्मृद्धि के लिए ईश्वर से कामना करना है. यहां के आमलोगों की सुरक्षा, कंपनियों का बेहतर उत्पादन, कंपनी प्रबंधन और कर्मचारी के अच्छे संबंध, शहरवासियों को अच्छा जीवन मिले, इसके लिए पूजा अर्चना की जायेगी. उन्होंने बताया कि महोत्सव में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन समेत राज्य और देशभर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रत्येक दिन का शुभारंभ गणपति होम से किया जायेगा. इसके अलावा सहर्ष अर्चना, सत्यनारायण पूजा, मंत्र जाप, पुर्णाहूति की सभी विधि विधान से की जायेगी.
लेटेस्ट वीडियो
बिष्टुपुर धर्म सास्था का 67 वां प्रीति महोत्सव का संकल्प आज (फोटो)
वरीय संवाददाता जमशेदपुरबिष्टुपुर धर्म सास्था मंदिर में 67 वां प्रीति महोत्सव का आयोजन हो रहा है. गुरुवार शाम को मद्रास, मुंबई, दिल्ली, दक्षिण भारत विशाखापट्टनम से आये 24 पुरोहित और जमशेदपुर मंदिर के पुरोहितों के सामूहिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 11 दिवसीय धार्मिक पवित्र अनुष्ठान का संकल्प किया जायेगा. बुधवार शाम को यह जानकारी बिष्टुपुर […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
