22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

सबसे अधिक मतों से जीते रघुवर दास सबसे कम रहा चंपई की जीत का अंतर

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व डिप्टी सीएम रघुवर दास ने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद बिहारी दुबे को 70,157 मतों से पराजित किया. रघुवर दास को कोल्हान में सबसे अधिक 1,03,427 मत मिले. आनंद दुबे को 33,270 मतों से ही संतोष करना पड़ा. रघुवर […]

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व डिप्टी सीएम रघुवर दास ने लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद बिहारी दुबे को 70,157 मतों से पराजित किया. रघुवर दास को कोल्हान में सबसे अधिक 1,03,427 मत मिले. आनंद दुबे को 33,270 मतों से ही संतोष करना पड़ा.

रघुवर की जीत का अंतर कोल्हान में सबसे अधिक रहा, वहीं चंपई सोरेन ने 1115 मतों से जीत हासिल की. चंपई सोरेन को 94,746 और भाजपा के गणोश महाली को 93,631 मत मिले. दूसरी बड़ी जीत का अंतर साधु महतो के नाम रहा. उन्होंने झामुमो प्रत्याशी सह पूर्व डिप्टी सीएम सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को 42,250 मतों से पराजित किया. तीसरी बड़ी जीत चाईबासा के दीपक बिरुआ के नाम रही. उन्होंने पूर्व गृह सचिव सह भाजपा प्रत्याशी जेबी तुबिद को 34,715 मतों से पराजित किया.

रघुवर दास के बाद सरयू राय को सबसे अधिक मत 95,346 और तीसरे स्थान पर रहते हुए चंपई सोरेन ने 94,746 मत प्राप्त किये. पोटका से भाजपा प्रत्याशी मेनका सरदार ने 6706 और घाटशिला से लक्ष्मण टुडू ने 6403 मतों से जीत हासिल कर कम अंतर से जीत में दूसरा व तीसरा स्थान रहा.

कोल्हान की सबसे चर्चित सीट रही खरसावां और जमशेदपुर पश्चिम

मतगणना के दौरान खरसावां और जमशेदपुर पश्चिम कोल्हान की सबसे चर्चित सीटें रहीं. खरसावां से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी सरयू राय चुनाव लड़ रहे थे. वैसे तो कोल्हान की सभी 14 सीटें महत्वपूर्ण थी, लेकिन राजनीति में रुचि रखनेवाले लोग जमशेदपुर पश्चिम और खरसावां के बारे में ही लगातार लोग पूछ रहे थे. इन दोनों सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आये. खरसावां से जहां अजरुन मुंडा हार गये, वहीं पश्चिम जमशेदपुर से सरयू राय की जीत ने भाजपा खेमे में खुशी भर दिया.

2009 में पश्चिम सिंहभूम में तीन सीटें मिली थी भाजपा को

2009 के चुनाव में पूर्वी सिंहभूम की छह सीटों में से भाजपा ने दो, झामुमो ने दो और कांग्रेस-आजसू ने एक-एक सीट जीती थी. पश्चिम सिंहभूम की पांच सीटों में भाजपा ने तीन, झामुमो ने एक और जय भारत समानता पार्टी ने एक सीट जीती थी. वहीं सरायकेला-खरसावां जिला की तीन सीटों मे से भाजपा ने एक, झाविमो ने एक और झामुमो को एक सीट मिली थी.

झामुमो का मंत्री जीते, कांग्रेस के हारे. हेमंत सरकार में कोल्हान में दो विधायकों को मंत्री पद नसीब हुआ था. इनमें झामुमो के सरायकेला से विधायक चंपई सोरेन को परिवहन मंत्रालय और जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता को कृषि मंत्री का पद मिला था. इस बार झामुमो के चंपई सोरेन अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे. वहीं भाजपा के सरयू राय ने कृषि मंत्री रहे बन्ना गुप्ता को 10517 मतों से पराजित किया. सरयू राय को पराजित कर 2009 में बन्ना गुप्ता ने इस सीट पर कब्जा जमाया था.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel