झाविमो का कोल्हान से सुपड़ा साफजमशेदपुर. विधानसभा चुनाव में कोल्हान से झाविमो का सुपड़ा साफ हो गया है. झाविमो ने ईचागढ़ विस से भी अपनी सीट गंवा दी है. झाविमो के अरविंद कुमार सिंह इस सीट पर विधायक थे जिन्हें भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो ने शिकस्त दी है. जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा के झाविमो प्रत्याशी और जिला अध्यक्ष हाजी फिरोज खान को मात्र 1776 वोट मिले. जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा के झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह को 2009 विधान सभा चुनाव से भी कम वोट मिले. 2009 में अभय सिंह को 33, 202 वोट मिले थे, जबकि इस विधान सभा चुनाव में 20, 815 वोट ही मिले. जुगसलाई विधान सभा मंे झाविमो प्रत्याशी विशाल कुमार दास को मात्र 3544 वोट मिले, जबकि पोटका विधान सभा में झाविमो प्रत्याशी उपेंद्र नाथ सरदार को 10,905 वोट मिले. घाटशिला की झाविमो प्रत्याशी गीता मुर्मू को मात्र 1953 वोट मिले, जबकि बहरागोड़ा के झाविमो प्रत्याशी समीर महंती ने कई राउंड पर बढ़त कायम की, लेकिन बाद में पिछड़ गये. समीर महंती को 42, 130 वोट मिले. पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधान सभा में झाविमो से सबसे ज्यादा वोट लाने वाले प्रत्याशी समीर महंती ही रहे.झाविमो के केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने कहा कि कोल्हान में पार्टी की हालत पर समीक्षा की जायेगी.
लेटेस्ट वीडियो
चाईबासा व घाटशिला के लि ए
झाविमो का कोल्हान से सुपड़ा साफजमशेदपुर. विधानसभा चुनाव में कोल्हान से झाविमो का सुपड़ा साफ हो गया है. झाविमो ने ईचागढ़ विस से भी अपनी सीट गंवा दी है. झाविमो के अरविंद कुमार सिंह इस सीट पर विधायक थे जिन्हें भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो ने शिकस्त दी है. जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा के झाविमो […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
