Jamshedpur News : 210 करोड़ से बदलेगी एनएच-33 की सूरत, जाम से मिलेगी राहत
Published by :RAJESH SINGH
Published at :16 Apr 2026 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की लाइफलाइन मानी जाने वाली एनएच-33 पर सफर अब जल्द ही आसान होने वाला है.
विज्ञापन
रामपुर से महुलिया तक करीब 137 किमी लंबे फोरलेन को किया जायेगा दुरुस्त
छह माह की समय सीमा में काम को पूरा करने का है लक्ष्य
मंत्रालय ने एनएचएआइ को सौंपा फंड और वर्क प्लान
Jamshedpur News :
झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की लाइफलाइन मानी जाने वाली एनएच-33 पर सफर अब जल्द ही आसान होने वाला है. केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने रांची-बहरागोड़ा मार्ग के रामपुर, चौका, रड़गांव से महुलिया तक करीब 137 किलोमीटर लंबे फोरलेन के सुदृढ़ीकरण और ओवर लेवलिंग कार्य को मंजूरी दे दी है. इस परियोजना पर 210 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. एनएच-33 पर रांची से बहरागोड़ा के बीच रोजाना 28 से 30 हजार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. जर्जर सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यहां प्रतिदिन 5 से 6 घंटे तक जाम लगता है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी होती है. समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने से आर्थिक नुकसान भी हो रहा है. मंत्रालय ने परियोजना के लिए फंड और वर्क प्लान एनएचएआइ को सौंप दिया है. जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जायेगा. परियोजना के तहत सड़क की ऊपरी सतह को मजबूत किया जाना है और धंसे हिस्सों की लेवलिंग कर उसे समतल बनाया जायेगा. इससे न केवल यातायात सुचारू होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी.कोट…
एनएच-33 के इस महत्वपूर्ण खंड की मरम्मत के लिए एनएचएआइ अब तेजी से ओवर लेवलिंग का काम शुरू करेगा, ताकि हाइवे में यातायात में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके.विजय कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआइ, जमशेदपुरB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




