7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

कोषांग में 497 वाहन जमा, आज से होगी धर पकड़ फोटो – मनमोहन 10

वाहन कोषांग में जमा हुए वाहन बड़ी बसें : 47 मिनी बसें : 80 छोटे वाहन : 366 संवाददाता, जमशेदपुर शहर में चलने वाली सभी मिनी बसें चुनाव कार्य के लिए वाहन कोषांग में शुक्रवार को जमा हो गयी. मानगो बस स्टैंड में टाटा- रांची, चाईबासा, पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा, धनबाद, बोकारो, बंगाल, ओडि़शा […]

वाहन कोषांग में जमा हुए वाहन बड़ी बसें : 47 मिनी बसें : 80 छोटे वाहन : 366 संवाददाता, जमशेदपुर शहर में चलने वाली सभी मिनी बसें चुनाव कार्य के लिए वाहन कोषांग में शुक्रवार को जमा हो गयी. मानगो बस स्टैंड में टाटा- रांची, चाईबासा, पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला, मुसाबनी, बहरागोड़ा, धनबाद, बोकारो, बंगाल, ओडि़शा मार्ग पर चलने वाली एक्का- दुक्का बसें बच गयी हैं. इधर बसों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर में बसों से यात्रा करने वाले यात्री टेंपो में यात्रा करने को विवश हैं. 497 वाहन जमा, आज से होगी धर पकड़को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित वाहन कोषांग में शुक्रवार की शाम तक 497 वाहन जमा हुए हैं. शनिवार से वाहनों की धर पकड़ शुरू होगी. वाहनों की धर पकड़ के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, एमवीआइ अवधेश कुमार सिंह, मोबाइल दारोगा और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. वाहन जमा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई चुनाव कार्य के लिए वाहन जमा नहीं करने वालों पर प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा. चुनाव के लिए जिले के 800 वाहन मालिकों को नोटिस भेजा गया था.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel