25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूर्वी से भोजपुरिया बेयार से गंगेश्वर ने परचा भरा (फोटो गंगेश्वर दुबे के नाम से सेव है)

जमशेदपुर : भोजपुरिया बेयार के प्रत्याशी के रूप में गंगेश्वर दुबे ने बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरा. नामांकन के पश्चात कचहरी बाबा मंदिर के प्रांगण में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि भोजपुरिया बेयार की लड़ाई सभी पार्टियों से […]

जमशेदपुर : भोजपुरिया बेयार के प्रत्याशी के रूप में गंगेश्वर दुबे ने बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरा. नामांकन के पश्चात कचहरी बाबा मंदिर के प्रांगण में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि भोजपुरिया बेयार की लड़ाई सभी पार्टियों से है, क्योंकि सभी पार्टियां सत्ता के लिए लड़ रही हैं, जबकि उनका संगठन झारखंड की जनता की मूल समस्या, स्थानीयता, अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के उत्थान की समस्या, बेरोजगारी, विस्थापन की समस्या एवं सभी भाषा भाषियों के सम्मान के लिए लड़ रहा है. बैठक में एके मिश्रा, कन्हैया दुबे, गया नारायण शुक्ल, परशुराम शर्मा, विजय साही, शशिकांत सिंह, नील शेखर, बलराम शर्मा, मुक्तिनाथ सिंह, अवधेश कुमार, पीके चौधरी, विवेक समर, नीतीश राय, विजय तिवारी, ध्रुवनाथ तिवारी, मनोज मिश्रा, गणेश रजक आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें