दस पर्यवेक्षक की देखरेख में होगा विधान सभा चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2014 11:03 PM
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरचुनाव आयोग ने जिले के छह विस सीट के लिए 10 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किये हैं. अवेयरनेस पर्यवेक्षक ऋतु शुक्ला गुरुवार की देर शाम रांची से जमशेदपुर पहुंची. भारतीय सूचना सेवा 2000 बैच की अधिकारी ऋतु शुक्ला पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विस क्षेत्र और सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र में वोटर जागरूकता […]
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरचुनाव आयोग ने जिले के छह विस सीट के लिए 10 पर्यवेक्षकों को नियुक्त किये हैं. अवेयरनेस पर्यवेक्षक ऋतु शुक्ला गुरुवार की देर शाम रांची से जमशेदपुर पहुंची. भारतीय सूचना सेवा 2000 बैच की अधिकारी ऋतु शुक्ला पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विस क्षेत्र और सरायकेला एवं खरसावां विधानसभा क्षेत्र में वोटर जागरूकता अभियान चलायेगी. कल से जमशेदपुर के छह विधान सभा क्षेत्र मंे जागरूकता अभियान चलाने के बाद ऋतु शुक्ला 10 नवंबर को सरायकेला एवं खरसावां चली जायेंगी. आयोग द्वारा बहरागोड़ा, घाटशिला एवं पोटका के लिए भारतीय राजस्व सेवा के श्री हलधर एवं जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम के लिए भारतीय राजस्व सेवा के गणेश बड़रक को व्यय पर्यवेक्षक बनाया है. दोनों व्यय पर्यवेक्षक कल जमशेदपुर आ जायेंगे और नामांकन के साथ प्रत्याशियों के खर्च की मोनिटरिंग करेंगे. श्री हलधर के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार को तथा गणेश बड़रक के लिए प्रभारी पणन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह को प्रोटोकॉल ऑफिसर बनाया गया है. दोनों प्रोटोकॉल ऑफिसर कल रांची एयरपोर्ट जाकर दोनों पर्यवेक्षक को लेकर आयेंगे. इसके अतिरिक्त छह विधान सभा के लिए छह आइएएस ऑफिसरों को छह सामान्य पर्यवेक्षक बनाया गया है. सामान्य पर्यवेक्षक 14 नवंबर ( नामांकन समाप्त होने) के बाद आयेंगे. नौ के अलावा एक पुलिस पर्यवेक्षक आयेंगे.विधान सभा वार सामान्य पर्यवेक्षकविधान सभा- सामान्य पर्यवेक्षकबहरागोड़ा- मंजू नाथघाटशिला- केपी राहीपोटका-आर लीलीजुगसलाई- डॉ विपिन शर्माजमशेदपुर पूर्वी- डॉ जयंती श्रीनिवास रविजमशेदपुर पश्चिम- सौविक सुकुमार मजुमदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










