ePaper

Jamshedpur News : जमशेदपुर महानगर भाजपा के 17 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, 11 मंडलाध्यक्षों के नाम का ऐलान बाद में

Updated at : 16 Dec 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जमशेदपुर महानगर भाजपा के 28 मंडलों में 17 मंडलों के अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा सोमवार को कर दी गयी. वहीं 11 मंडलों के नामों की घोषणा रोक दी गयी है.

विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न, कई नये लोगों को मिला मौका, कई हुए रिपीट

Jamshedpur News :

जमशेदपुर महानगर भाजपा के 28 मंडलों में 17 मंडलों के अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा सोमवार को कर दी गयी. वहीं 11 मंडलों के नामों की घोषणा रोक दी गयी है. जिला चुनाव पदाधिकारी मनोज सिंह के हस्ताक्षर से सूचना जारी की गयी. इस घोषणा के बाद साकची स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया. जो लोग मंडल अध्यक्ष या मंडल प्रतिनिधि बनाये गये, उनका यहां अभिनंदन किया गया. जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सारे मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन किया. जारी की गयी सूचना में पोटका विधानसभा क्षेत्र के घाघीडीह और सुंदरनगर, जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के एमजीएम, गोविंदपुर और जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी में सबसे अधिक सात मंडल बर्मामाइंस, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, सीतारामडेरा, बिरसानगर, साकची पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी में पांच मंडल साकची पश्चिमी, उलीडीह, मानगो, बिष्टुपुर और सोनारी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की गयी. कई नये लोगों को इस बार मंडलों में जगह दी गयी है, जबकि कई पुराने लोगों को रिपीट किया गया है. आलाकमान ने कदमा, आजादनगर, बागबेड़ा, कोवाली, आसनबनी, पोटका, परसुडीह, घोड़ाबांधा, बोड़ाम, पटमदा और कमलपुर के मंडल अध्यक्ष या प्रतिनिधि की घोषणा नहीं की है. बताया गया है कि इन मंडलों में सक्रिय सदस्यता में कमी थी, जिस कारण नामों की घोषणा नहीं की गयी है. बाद में इन सारे नामों की घोषणा कर दी जायेगी.

भाजपा जमशेदपुर महानगर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की सूची

साकची पूर्वी – मंडल अध्यक्ष : जोगराज सिंह (जुगनु), मंडल प्रतिनिधि : सन्नी संधी

सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष : रंजीत कुमार सिंह, मंडल प्रतिनिधि : मिथिलेश कुमार सावबारीडीह मंडल अध्यक्ष : कुमार अभिषेक, मंडल प्रतिनिधि : संतोष ठाकुर

बिरसानगर मंडल अध्यक्ष : संजीव बनर्जी (बापन), मंडल प्रतिनिधि : श्रीराम प्रसाद

टेल्को मंडल अध्यक्ष : विकास कुमार शर्मा, मंडल प्रतिनिधि : देवेंद्र कुमार मिश्रा (पप्पु)

बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष : रितेश कुमार झा, मंडल प्रतिनिधि : सूरज कुमार सिंह

गोलमुरी मंडल अध्यक्ष : बैजनाथ उपाध्याय (पप्पु), मंडल प्रतिनिधि : धीरज पासवानबिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष : मारुति नंदन पांडे, मंडल प्रतिनिधि : राजेश नंदसोनारी मंडल अध्यक्ष : प्रशांत कुमार पोद्दार, मंडल प्रतिनिधि : अजय रजकसाकची पश्चिमी मंडल अध्यक्ष : रंजीत कुमार सिंह, मंडल प्रतिनिधि : बजरंगी पांडे

मानगो मंडल अध्यक्ष : विनोद कुमार राय, मंडल प्रतिनिधि : विकास कुमार जायसवाल

उलीडीह मंडल अध्यक्ष : रवींद्र कुमार सिंह, मंडल प्रतिनिधि : अनिमेष सिन्हाघाघीडीह मंडल अध्यक्ष : आनंद कुमार, मंडल प्रतिनिधि : शंकर सिंहसुंदरनगर मंडल अध्यक्ष : अमित कुमार मिश्रा, मंडल प्रतिनिधि : ईश्वर सोरेनजुगसलाई मंडल अध्यक्ष : हेमेंद्र प्रकाश जैन (हन्नु), मंडल प्रतिनिधि : नागेंद्र पांडेएमजीएम मंडल अध्यक्ष : सूरज कुमार साह, मंडल प्रतिनिधि : शंभु कर्मकारगोविंदपुर मंडल अध्यक्ष : विवेक कुमार (जुगनु), मंडल प्रतिनिधि : मुकेश ठाकुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola