संवाददाता. जमशेदपुरभागदौड़ भरी जिंदगी में रेडिमेड चीजों की मांग बढ़ गयी है. यही वजह है कि अब दीपावली के अवसर पर बनाये जाने वाले घरौंदे भी रेडिमेड मिल रहे हैं. मिट्टी, थार्मोकोल के साथ-साथ लकड़ी के घरौंदे भी बाजार में उपलब्ध हैं. दो हजार तक के हैं थार्मोकोल के घरौंदे दो सौ से लेकर दो हजार तक के घरौंदे तैयार किये गये हैं. दो हजार के जिस घरौंदे का ऑर्डर पर मिला है इसमें पंडाल की तरह वर्क किया गया है. वहीं दो सौ के घरौंदों में कांच, मोम, रंगीन कागज व कलर से वर्क किया गया है. इसमें एक तल्ला, दो तल्ला और तीन तल्ला है. तल्ले के हिसाब से दाम रखा गया है. राजीव सरकार. बाराद्वारी फर्नीचर दुकानों में बनी घरौंदा फर्नीचर दुकानों में लकड़ी से घरौंदे तैयार किये गये हैं.साढ़े तीन हजार रुपये तक के घरौंदे तैयार किये गये हैं. दुकानदार के मुताबिक दीपावली के बाद भी घर सजाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है. परम्परागत मिट्टी के घरौंदे भी बाजार में परंपरा के अनुरूप मिट्टी के घरौंदे पसंद करने वाले लोगों के लिए भी बाजार में घरौंदे उपलब्ध हैं. मिट्टी के बरतन बनाने वाले दीपावली के एक दिन पहले घरौंदे को अंतिम रूप देते हैं. बाराद्वारी निवासी राम प्रसाद के मुताबिक इस बार उन्होंने 20 घरौंदे बनाये हैं. धनतेरस व दीपावली के एक दिन पहले से इसकी बिक्री होगी.
लेटेस्ट वीडियो
दीपावली : रेडिमेड घरौंदों की मांग बढ़ी (फोटो ऋषि-13 )
संवाददाता. जमशेदपुरभागदौड़ भरी जिंदगी में रेडिमेड चीजों की मांग बढ़ गयी है. यही वजह है कि अब दीपावली के अवसर पर बनाये जाने वाले घरौंदे भी रेडिमेड मिल रहे हैं. मिट्टी, थार्मोकोल के साथ-साथ लकड़ी के घरौंदे भी बाजार में उपलब्ध हैं. दो हजार तक के हैं थार्मोकोल के घरौंदे दो सौ से लेकर दो […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
