उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 1000 जवान और 100 से ज्यादा दंडाधिकारी किये गये तैनात
Updated at : 17 Feb 2020 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर दौरे पर सोमवार को आ रहे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की सुरक्षा में लगभग एक हजार जवान, 105 दंडाधिकारी अौर पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. सोनारी एयरपोर्ट से लेकर सीएफइ, एक्सएलआरआइ सभागार, बिष्टुपुर राम मंदिर, डायरेक्टर बंगला, एयरपोर्ट तक के कार्यक्रम स्थल अौर मार्गों में सभी स्थानों पर जवानों को तैनात किया […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर दौरे पर सोमवार को आ रहे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की सुरक्षा में लगभग एक हजार जवान, 105 दंडाधिकारी अौर पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. सोनारी एयरपोर्ट से लेकर सीएफइ, एक्सएलआरआइ सभागार, बिष्टुपुर राम मंदिर, डायरेक्टर बंगला, एयरपोर्ट तक के कार्यक्रम स्थल अौर मार्गों में सभी स्थानों पर जवानों को तैनात किया गया है.
जिला पुलिस के जवानों के साथ-साथ रैफ व क्यूआरटी जवानों को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है. कार्यक्रम स्थल के प्रमुख चौराहों समेत सभी स्थानों व भवनों पर भी फोर्स के जवान तैनात रहेंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन से एक घंटे पहले सड़क पर आवागमन बंद कर दिया जायेगा, इसके लिए कई स्थानों पर बेरिकेड अौर ड्रॉप गेट भी बनाये गये हैं.
प्रशासन ने की मॉक ड्रिल स्पॉट से गायब रहने वाले दंडाधिकारी पर गिरेगी गाज. ब्रिफिंग के बाद सभी प्रतिनियुक्त जवान, दंडाधिकारी अौर पदाधिकारी को तय ड्यूटी स्थल पर भेज दिया गया अौर जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल की गयी.
जिला प्रशासन द्वारा सोनारी एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति की लैडिंग, स्वागत का मॉक ड्रिल किया गया. कारकेड के रूप में एयरपोर्ट से सीएफइ, वहां से एक्सएलआरआइ सभागार, बिष्टुपुर श्रीराम मंदिरम, वहां से डायरेक्टर बंगला अौर एयरपोर्ट पहुंच कर वापसी की मॉक ड्रिल की गयी. इस दौरान उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को डमी उपराष्ट्रपति बनाया गया था.
मॉक ड्रिल में डीआइजी कुलदीप द्विवेदी, एसपी सिटी सुभाष चंद्र जाट, ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय, एसडीअो चंदन कुमार, एडीएम एनके लाल समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. साथ ही जिन पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों व जवानों की जहां ड्यूटी लगायी गयी है, वे वहां तैनात थे. मॉक ड्रिल में जहां-जहां कमी-चूक पायी गयी, उसकी समीक्षा की गयी अौर सुधारने का निर्णय लिया गया.
ब्रिफिंग के दौरान लगभग 25 दंडाधिकारी अनुपस्थित रहे, जिन्हें फोन करने पर लगभग 15 आ गये अौर 10 प्रतिनियुक्त स्थल से गायब मिलें, जिन्हें शो-कॉज किया जा रहा है अौर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही सोमवार को ड्यूटी स्थल से गायब रहने वाले दंडाधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.
डीआइजी, डीसी ने फोर्स और दंडाधिकारी को ब्रिफिंग की. उपराष्ट्रपति की सुरक्षा ड्यूटी में लगाये गये जवान, पुलिस पदाधिकारी अौर दंडाधिकारी को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोल्हान के डीआइजी कुलदीप द्विवेदी, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, एसपी सिटी सुभाष चंद्र जाट, ग्रामीण एसपी पीयूष पांडेय समेत अन्य अधिकारियों ने ब्रिफिंग की अौर ड्यूटी के दौरान उन्हें क्या करना है बताया.
अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति के आगमन की समीक्षा की. डीआइजी, उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने रविवार की शाम जिला मुख्यालय सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारी की समीक्षा की अौर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
कार्यक्रम स्थल को प्रशासन ने अपनी सुरक्षा में लिया
उपराष्ट्रपति का सोमवार को जहां-जहां कार्यक्रम होना तय है, उस स्थान को प्रशासन ने अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया है. सोनारी एयरपोर्ट, सीएफइ, एक्सएलआरआइ सभागार, बिष्टुपुर श्रीराम मंदिरम, डायरेक्टर बंगला में जवानों को तैनात कर दिया गया है. साथ ही सुरक्षा के लिए दिल्ली से आयी विशेष टीम के पदाधिकारियों ने भी सभी स्थानों का मुआयना किया.
एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से आयेंगे उपराष्ट्रपति
जमशेदपुर. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुबह 9.35 बजे इंडियन एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. स्वागत व परिचय के बाद 9.45 सीएफइ पहुंचेंगे. पौधारोपण व भ्रमण के बाद 10.20 बजे एक्सएलआरआइ सभागार पहुंचेंगे अौर 11.30 तक एक्सएलआरआइ सभागार में शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा डाक टिकट जारी करेंगे.
वहां से 11.40 बजे बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम पहुंचेंगे और पूजा करेंगे. वहां से 12.10 बजे डायरेक्ट बंगला पहुंचेंगे अौर लंच, विश्राम के बाद 3.15 बजे रवाना होंगे तथा सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 3.30 बजे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे.
अो पॉजिटिव ग्रुप के दो पुलिसकर्मी तैयार
उपराष्ट्रपति का ब्लड ग्रुप अो पॉजिटिव है, जिसे देखते हुए विशेष परिस्थिति के लिए पुलिस लाइन से अो पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले दो पुलिसकर्मी को चिह्नित कर रखा गया है अौर वे कारकेड में मेडिकल टीम के साथ रहेंगे.
उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, एमडी चंपई सोरेन व पोस्टमास्टर जनरल होंगे अतिथि
जमशेदपुर : जमशेदपुर नामकरण के शताब्दी वर्ष पर सोमवार को एक्सएलआरआइ प्रेक्षागृह में होने वाले कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के साथ झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, टाटा स्टील के एमडी व सीइओ टीवी नरेंद्रन, आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, पोस्टमास्टर जनरल (बिहार-झारखंड) अनिल कुमार अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.
कार्यक्रम में सभी कंपनी के एमडी व वरीय अधिकारी, यूनियन के शीर्ष पदाधिकारी के साथ-साथ आम लोगों भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शहर के 100 साल पर एक डाक टिकट और सौ साल के सफर पर आधारित कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया जायेगा.
कारकेड में रहेंगे 18 वाहन
सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपायुक्त व एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर दंडाधिकारी अौर पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




