शताब्दी वर्ष समाराेह 17 काे, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू आयेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील का शताब्दी वर्ष समाराेह का आयोजन 17 फरवरी को होगा. समाराेह में शामिल हाेने के लिए उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जमशेदपुर आयेंगे. समाराेह के दाैरान उप राष्ट्रपति डाक टिकट भी जारी करेंगे. जिला प्रशासन के मुताबिक, उप राष्ट्रपति सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के साेनारी हवाई […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील का शताब्दी वर्ष समाराेह का आयोजन 17 फरवरी को होगा. समाराेह में शामिल हाेने के लिए उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू जमशेदपुर आयेंगे. समाराेह के दाैरान उप राष्ट्रपति डाक टिकट भी जारी करेंगे. जिला प्रशासन के मुताबिक, उप राष्ट्रपति सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के साेनारी हवाई अड्डा पर उतरेंगे. यहां उन्हें गार्ड अॉफ अॉनर जिला प्रशासन द्वारा दिया जायेगा. इसके बाद वे 10.10 बजे सड़क मार्ग से कंपनी परिसर के लिए निकलेंगे. 10.25 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जायेंगे. साढ़े दस से 11.30 बजे तक एक घंटा कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे.
इसके बाद दोपहर 3.25 बजे उप राष्ट्रपति साेनारी हवाई अड्डा से रांची के लिए उड़ान भरेंगे. टाटा स्टील के कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए उप राष्ट्रपति 16 फरवरी काे ही रांची पहुंच जायेंगे. रांची में रविवार काे वे आइआइएम के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अधिकारिक सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियाें ने बैठक कर वीवीआइपी दाैरे के दाैरान सुरक्षा के इंतजाम का दाैरा लिया. जिला प्रशासन के अधिकारी जल्द ही टाटा स्टील के अधिकारियाें के साथ कार्यक्रम आैर उप राष्ट्रपति के आगमन-जाने तक की मिनट-टू मिनट चर्चा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










