मकर संक्रांति कल, तिलकुट की खुशबू से सुगंधित हुआ जमशेदपुर का बाजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2020 10:06 AM

विज्ञापन

शहर के बाजारों में बाहर के दुकानदारों ने भी लगायी है दुकानजमशेदपुर: मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जायेगा. इसके लिए बाजार पूरी तरह से सज चुका है. पूरे बाजार में जगह-जगह अस्थायी तौर पर तिलकुट की दुकाने सजी हुई है. खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही है. सोमवार की शाम […]

विज्ञापन

शहर के बाजारों में बाहर के दुकानदारों ने भी लगायी है दुकान
जमशेदपुर:
मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जायेगा. इसके लिए बाजार पूरी तरह से सज चुका है. पूरे बाजार में जगह-जगह अस्थायी तौर पर तिलकुट की दुकाने सजी हुई है. खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही है. सोमवार की शाम बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गयी. तिलकुट बाजार में तिलकुट की वैराइटी के अनुसार कीमत है. कई दुकानदारों बाहर के कारीगरों को बुलाकर तिलकुट बनवा रहे हैं. कुछ बाहर के दुकानदारों ने भी शहर में अस्थायी तिलकुट का दुकान लगाया है.

साकची रामलीला मैदान में गया से आये तिलकुट दुकानदार शंकर प्रसाद ने बताया कि वे करीब 15 दिन पहले यहां आये थे. अपनी पूरी टीम के साथ और विभिन्न तरह के तिलकुट बनाकर दुकान लगाये हैं. उन्होंने कहा कि इस बार बाजार मंदा है. पिछले साल की अपेक्षा ग्राहक काफी कम दिख रहे हैं. मंगलवार को लोगों की भीड़ जुटेगी. हालांकि तिलकुट का बाजार ठंड के मौसम तक चलता है.

तिलकुट का रेट
खोवा तिलकुट-220 रुपये किलो, गुड़ तिलकुट 160 से 180 रुपये किलो, चीनी तिलकुट 180 से 200 रुपये किलो, गुड़ बादाम 120 रुपये किलो, रेवड़ी 120 रुपये किलो, तिल पट्टी -200 रुपये किलो, लाई -20 रुपये पैकेट, काला तिल व सफेद तिल लड्डू 20 रुपये पैकेट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola