झारखंड में 50 हजार राशन कार्ड से आधार डिलीट, नहीं मिल सकेगा राशन, बढ़ेगी लोगों की परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2020 9:34 AM
कुमार आनंद-कई जिलों में सामने आया मामला, उपभोक्ता दर्ज करा रहे शिकायत-सॉफ्टवेयर अप-टू-डेट करने या डुप्लीकेट नंबर हटाने में ऐसा होने की आशंकाजमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 हजार से अधिक राशन कार्ड से आधार नंबर (यूआइडी नंबर) डिलीट हो गया है. इसमें अधिकांश पीएच श्रेणी के कार्ड हैं. कुछ कार्ड अंत्योदय श्रेणी के […]
कुमार आनंद
-कई जिलों में सामने आया मामला, उपभोक्ता दर्ज करा रहे शिकायत
-सॉफ्टवेयर अप-टू-डेट करने या डुप्लीकेट नंबर हटाने में ऐसा होने की आशंका
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 हजार से अधिक राशन कार्ड से आधार नंबर (यूआइडी नंबर) डिलीट हो गया है. इसमें अधिकांश पीएच श्रेणी के कार्ड हैं. कुछ कार्ड अंत्योदय श्रेणी के भी हैं. बीते सप्ताह इसका पता चलने के बाद से प्रभावित कार्डधारी राशनिंग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं. ऐसे में बिना आधार नंबर के राशन कार्ड से सामग्री का उठाव नहीं हो सकेगा. पूर्वी सिंहभूम समेत राज्य के कई जिलों में बड़ी संख्या में राशन कार्ड से आधार नंबर डिलीट होने के बाद जनवरी माह में राशन मिलने को लेकर आशंका बन गयी है.
सूत्रों के अनुसार राशन कार्ड को सुरक्षित रखने वाले सॉफ्टवेयर व सर्वर से इसका पता लगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि सॉफ्टवेयर अप-टू-डेट करने में अथवा डुप्लीकेट यूआइडी नंबर हटाने के क्रम में तकनीकी चूक से ऐसा हो गया हो. जमशेदपुर शहरी क्षेत्र (अनुभाजन के) मार्केटिंग ऑफिसर संतोष कुमार ने बताया कि राशन कार्ड से आधार नंबर डिलीट होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी. कार्डधारी की शिकायत पर राशन कार्ड पर वैध लाभुकों का यूआइडी नंबर दोबारा जोड़ने का काम किया जा रहा है.
-राशन कार्ड के सॉफ्टवेयर में अप-टू-डेट करने और डुप्लीकेट यूआइडी को लेकर मुख्यालय से उचित कार्रवाई होती है. बड़ी संख्या में आधार नंबर डिलीट होने के सही कारण का पता नहीं है. कार्डधारी द्वारा समस्या बताने पर उसका निदान किया जायेगा.
नवीन कुमार, डीएसओ, पूर्वी सिंहभूम.
केस स्टडी – 1
राशन कार्ड संख्या: 202006510220
कार्डधारी का नाम : सोनम परवीन
क्षमता: दो यूनिट का कार्ड
सोमन परवीन, 2. सेराज अंसारी
(सेराज अंसारी का आधार डिलीट)
केस स्टडी – 2
राशन कार्ड संख्या : 202006440402
कार्डधारी का नाम : पूजा कुमारी
क्षमता : सात यूनिट का कार्ड
पूजा कुमारी, सुराजाता, सपना, नागेंद्र कुमार कुशवाहा, बिटू कुमार, सिंटू कुमार, आरती
(सुजाता व आरती का आधार डिलीट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










