कारगिल बस्ती में युवकों ने घर पर बोला हमला, तलवार से एक जख्मी

Updated at : 03 Jan 2020 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
कारगिल बस्ती में युवकों ने घर पर बोला हमला, तलवार से एक जख्मी

50 से 60 युवकों ने घटना को दिया अंजाम जमशेदपुर : बिरसानगर थाना के जोन नंबर-वन बी कारगिल बस्ती निवासी अनिल कर्मकार के घर पर लुआबासा लालटांड निवासी राहुल लोहार, रोहित लोहार समेत 50 से 60 युवकों ने बुधवार रात हमला कर दिया. राहुल लोहार ने अनिल पर तलवार से वार किया जिससे उसके सिर […]

विज्ञापन

50 से 60 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना के जोन नंबर-वन बी कारगिल बस्ती निवासी अनिल कर्मकार के घर पर लुआबासा लालटांड निवासी राहुल लोहार, रोहित लोहार समेत 50 से 60 युवकों ने बुधवार रात हमला कर दिया. राहुल लोहार ने अनिल पर तलवार से वार किया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी है. अनिल के अनुसार युवकों ने घर में फायरिंग भी की.
अनिल ने बिरसानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. अनिल के अनुसार उनका भांजा बांगे कर्मकार व उनके दोस्त घर के बाहर नये साल का मंगलवार रात जश्न मना रहे थे. सभी लड़के डांस कर रहे थे. इसी बीच राहुल लोहार अपने भाई रोहित लोहार के साथ वहां पहुंचा.
उन लोगों ने युवकों को गाना बजाने व डांस करने से मना किया. बांगे ने गाना बंद करने से मना किया तो राहुल और रोहित मिलकर उसे मारने लगे. आवाज सुनकर बांगे के पिता जोगिया लोहार और वह वहां पहुंचा. झगड़ा छुड़ाने पर राहुल ने जोगिया को मार कर जख्मी कर दिया. मंगलवार रात घटी घटना की जानकारी अनिल कर्मकार व उनके परिवार वालों ने बिरसानगर पुलिस को दी थी.
पुलिस के कार्रवाई करने से पूर्व ही एक जनवरी की रात युवकों ने उसके घर में घुसकर हत्या करने की नियत से हमला कर दिया. अनिल के अनुसार रात एक बजे राहुल लोहार, उसका भाई रोहित लोहार, पिता भास्कर लोहार और अन्य 50 से 60 युवक वहां आये थे. छह से सात युवक घर में घुसकर उसकी पिटाई करने लगे जबकि अन्य लोग बाहर निगरानी कर रहे थे.
भास्कर लोहार कार में बैठा था. उसे मरा समझकर घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में फेंककर सभी फरार हो गये. रात में परिजनों ने उसे उठाया और एमजीएम अस्पताल ले गये. घटना को लेकर गुरुवार को बस्ती के लोग बिरसानगर थाना पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola