पिकनिक में बाजा बजाने को लेकर भिड़े दो गुट, लाठी-डंडे और चाकू से हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2020 3:26 AM
बार-बार सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद भी न आयी पुलिस, न ही एंबुलेंस जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा रेस्ट हाउस तेलघाटी के पास बुधवार को पिकनिक मनाने के दौरान बाजा बजाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद युवकों के एक ग्रुप ने दूसरे पक्ष के लड़कों पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला […]
बार-बार सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद भी न आयी पुलिस, न ही एंबुलेंस
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा रेस्ट हाउस तेलघाटी के पास बुधवार को पिकनिक मनाने के दौरान बाजा बजाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद युवकों के एक ग्रुप ने दूसरे पक्ष के लड़कों पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया. युवकों ने साउंड बॉक्स भी क्षतिग्रस्त कर दिया और तीन लड़कों का मोबाइल लेकर चले गये.
घटना में टेल्को प्रकाश नगर निवासी अभिषेक कुमार और धीरज कुमार को गंभीर चोट आयी है. राजा कुमार, गोलू कुमार और सूरज कुमार की मोबाइल छिनतई किये जाने की खबर है. युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवक भाग गये.
घायल धीरज कुमार लहूलुहान अवस्था में तड़पता रहा. सूचना मिलने पर धीरज के परिजन पहुंचे. घायलों ने पुलिस को कई बार फोन किया लेकिन वह नहीं आयी. डेढ़ घंटे इंतजार के बाद रेस्ट हाउस स्थित टीओपी पर जाकर सिपाही को भी घटना की जानकारी दी. इसके बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया, तब लोग लहूलुहान धीरज और अभिषेक को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे.
घायल अभिषेक के अनुसार वे लोग वहां बाजा बजा रहे थे. वही कुछ दूरी पर लाफार्ज में वाहन चलाने वाले चालक पिकनिक मना रहे थे. वे बार-बार बाजा बजाने की जिद कर रहे थे. इसी बीच साउंड बॉक्स बजा रहे गोलू से उन्होंने गाली-गलौज किया. धीरज वहां बीच बचाव करने पहुंचा तो सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे. उनलोगों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया. सूचना देने पर भी गोविंदपुर पुलिस नहीं पहुंची और न ही एंबुलेंस आया.
इसके बाद टीओपी में जाकर घटना की जानकारी दी. पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिलने पर बाइक से ही घायल को अस्पताल ले गये. हमलावरों में जोजोबेड़ा के विश्वकर्मा यादव, वीरेंद्र यादव, सुमित यादव, सुभाष यादव समेत 10 से 15 युवकों के नाम पुलिस को दिये गये हैं. गोविंदपुर पुलिस के अनुसार मारपीट की सूचना मिली है. हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










