जमशेदपुर : कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, वह भी सही, यह भी सही : रघुवर दास
Updated at : 01 Jan 2020 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : सूबे में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार की दोपहर तीन बजे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे. वे रांची से सड़क मार्ग से ही एग्रिको आवास पहुंचे. यहां पहुंचने पर जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा नेता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सूबे में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार की दोपहर तीन बजे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुंचे. वे रांची से सड़क मार्ग से ही एग्रिको आवास पहुंचे. यहां पहुंचने पर जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा नेता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
इस दौरान मायूस कार्यकर्ताओं के कंधे पर हाथ फेरते हुए रघुवर दास ने कहा कि यह वक्त हतोत्साहित होकर टूटने का नहीं, बल्कि दृढ़ निश्चय के साथ दोबारा जुटने का है. भाजपा के कार्यकर्ता कर्मवीर होते हैं. न जीत पर कभी गुमान किया और न पराजय पर निराश होते हैं. भाजपा अंत्योदय को सर्वदा से कटिबद्ध रही है.
हम दाेबारा जनता के बीच जायेंगे और उनके सुख दुःख में साथ बने रहेंगे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि जल्द सब कुछ अच्छा हो जायेगा और कवि शिवमंगल सिंह सुमन की कविता क्या हार में ‘क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत में, कर्तव्य पथ पर जो भी मिला, यह भी सही, यह भी सही’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने अपनी कोर टीम के प्रमुख नेताओं को वनभोज की तैयारी करने का भी निर्देश दिया. कहा कि हर साल की तरह ही जमशेदपुर पूर्वी के भाजपा कार्यकर्ताओं का वनभोज का आयोजन जल्द किया जायेगा. हालांकि इसके लिए तिथि निर्धारित नहीं की गयी है.
रघुवर दास करीब 45 मिनट से अधिक समय तक अपने आवास के बाहर ही कुर्सियों पर ही कार्यकताओं के संग बैठे रहे और सांगठनिक विषयों पर चर्चा की. इस अवसर पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, गुरदेव सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




