कोल्हान में घना कोहरा चल सकती है शीतलहर
Updated at : 28 Dec 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पिछले चार दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने और कहीं-कही बारिश के बाद शुक्रवार को आसमान साफ हुआ. हवा की तेज गति और आसमान साफ होने का असर मौसम पर भी दिखा. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अधिकतम व न्यूनतम तापमान […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पिछले चार दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने और कहीं-कही बारिश के बाद शुक्रवार को आसमान साफ हुआ. हवा की तेज गति और आसमान साफ होने का असर मौसम पर भी दिखा. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है. इसके मद्देनजर विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है.
इसका ज्यादा असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा व सिमडेगा में पड़ेगा. सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, हजारीबाग में घने कुहासे की बात कही है. इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गयी है.
आसमान साफ होने और हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट
एक से तीन जनवरी के बीच राज्य में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान
एसबीआइ : रात में एटीएम से निकासी के लिए ओटीपी जरूरी
जमशेदपुर का तापमान
अधिकतम 21.60
न्यूनतम 14.60
आसमान साफ होने और हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट
एक से तीन जनवरी के बीच राज्य में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




