एसबीआइ ने रात में एटीएम से कैश निकासी का बदला सिस्टम, आेटीपी को किया अनिवार्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक अॉफ इंडिया (एसबीआइ) ने ग्राहकों को फ्रॉर्ड से बचाने और सुरक्षित लेनदेन के लिए बड़ा फैसला लिया है. नया सिस्टम एक जनवरी 2020 से पूरे देश में लागू हो जायेगा. इसको लेकर ग्राहकों को अब रात में एटीएम से कैश निकासी के वक्त खाते से जुड़े […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक अॉफ इंडिया (एसबीआइ) ने ग्राहकों को फ्रॉर्ड से बचाने और सुरक्षित लेनदेन के लिए बड़ा फैसला लिया है. नया सिस्टम एक जनवरी 2020 से पूरे देश में लागू हो जायेगा. इसको लेकर ग्राहकों को अब रात में एटीएम से कैश निकासी के वक्त खाते से जुड़े नंबर वाला मोबाइल साथ में रखना होगा. बैंक ने रात आठ से सुबह आठ बजे तक एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक कैश निकासी के लिए आेटीपी बेस्ड सिस्टम लागू करने का फैसला किया है.
अक्सर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं. उम्मीद की जा रही है कि नये सिस्टम से इस पर लगाम लगेगा. बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार एसबीआइ ग्राहक यदि दूसरे बैंक के एटीएम से कैश निकासी करेंगे, तो यह सिस्टम लागू नहीं होगा. यानी दूसरे बैंक के एटीएम से निकासी पहले की तरह बिना ओटीपी पूरी हो जायेगी.
कैसे काम करेगा नया सिस्टम. एसबीआइ के ग्राहकों को एटीएम से निकासी के वक्त अपना मोबाइल साथ रखना होगा. ट्रांजैक्शन के दौरान खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर बैंक की ओर से एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जायेगा. एटीएम में पासवर्ड के साथ यह ओटीपी नंबर भी इंटर करना होगा.
एक जनवरी 2020 से हाेगा लागू
एसबीआइ ने एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाव, आेटीपी के बिना 10,000 रुपये से ज्यादा निकासी नहीं.
इस दौरान ट्रांजैक्शन के वक्त बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर आयेगा ओटीपी बिना ओटीपी डाले नहीं पूरी होगी रकम निकासी की प्रक्रिया, दूसरे बैंक के एटीएम कार्डों पर नियम लागू नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










