सोनम वांगचुक के समर्थन में आप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Updated:
विज्ञापन
साकची मुख्य गोलचक्कर के समीप आप जिला कमेटी की ओर से हस्ताक्षर अभियान में मौजूद सदस्य  | Prabhat Khabar Network

हस्ताक्षर अभियान में मौजूद सदस्य | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर में आम आदमी पार्टी ने सोनम वांगचुक के समर्थन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया. सोमवार को होगा बड़ा प्रदर्शन.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आम आदमी पार्टी (आप) जिला कमेटी की ओर से रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया.

पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश समन्वय समिति सदस्य शंभू सिंह और रईस अफरीदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे. अभियान के दौरान स्थानीय आम नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता दिखायी. जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमर ने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola