गोलमुरी में केबुल मुखी समाज ने 150 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित किये गए बच्चें एवं युवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के गोलमुरी में केबुल मुखी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 युवाओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

गोलमुरी में केबुल मुखी समाज की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसका आयोजन सचिव गुरुचरण मुखी की देखरेख में किया गया. इसमें विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले छात्र - छात्राओं एवं शिक्षा के अलावा कला, संस्कृति, खेलकूद, फैशन एवं सिनेमा क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 बच्चों एवं युवाओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् पारसनाथ मिश्रा, बंटी सिंह एवं सम्मानित अतिथि के रूप में शशिभूषण मुखी, सुग्रीव मुखी, जुगल किशोर मुखी एवं शहर के सभी मुखी समाज बस्ती के मुखिया उपस्थित थे.

जीवन में कभी भी हार नहीं मानना चाहिए: कुणाल षाड़ंगी

मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जीवन में कभी भी हार नहीं मानना चाहिए. अपने लक्ष्य की प्राप्ति मेहनत के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए. इससे पूर्व प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभांरभ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन संजना मुखी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश मुखी, प्रभात मुखी, स्नेह मुखी, मिहिर मुखी, डब्लू, आशीष मुखी, राजन मुखी, टिंकू मुखी, शिबू मुखी, डेविड मुखी निखिल मुखी, सुजल मुखी, रोहित मुखी, सहित मुखी, आकाश मुखी आदि ने योगदान दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola